अनुभवी ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) अपने अनुभवी और क्षमतावान खिलाड़ियों के दम पर आईपीएल में जीत दर्ज करने में सफल रहेगा। चेन्नई के दो क्रिकेटरों सहित टीम के 13 सदस्य यूएई पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे टीम के अभ्यास में देरी हुई।
वॉटसन ने कहा,‘एक अनुभवी टीम होने का मतलब है कि आपके खिलाड़ियों के पास पहले मैच से ही दबाव की परिस्थितियों में अपने कौशल को दिखाने की अच्छी समझ है। इसलिए मेरा मानना है कि हमारी जीत की अच्छी संभावना है। हमारे पास बहुत अच्छे और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमारे पास कम गलतियां करते हुए जल्द से जल्द लय हासिल करने के अधिक मौके होंगे।’ वाटसन ने पिछले सत्र के उतार-चढ़ाव वाले दौर में उनका साथ देने के लिए चेन्नई टीम प्रबंधन की प्रशंसा भी की।