CSK vs SRH Live IPL Score: आईपीएल का 14वां मुकाबला दुबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। उतार-चढ़ाव से भरे इस मैच में कभी चेन्नई का पलड़ा भारी रहा तो कभी सनराइजर्स ने वापसी की, लेकिन अंत में जीत ऑरेंज ऑर्मी के हाथ लगी। हैदराबाद के लिए इस जीत की नींव युवा भारतीय खिलाड़ियों ने रखी। वार्नर, विलियमसन, बेयरस्टो जैसे दिग्गजों के आउट होने के बाद 4-69 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे 19 वर्षीय प्रियम गर्ग ने हैदराबाद के स्कोर को 164/5 तक पहुंचाया और टूर्नामेंट का अपना पहला शतक लगाया, उनके गेंदबाजों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर सेट होने नहीं दिया। आखिरी ओवर में धोनी सेना को जीत के लिए 28 रन की दरकार थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को चार मैचों में लगातार तीसरी हार देखने से नहीं रोक पाए।
राशिद खान ने 4 ओवर में 12, भुवनेश्वर कुमार ने 3.1 ओवर में 20 रन देकर किफायती गेंदबाजी का मुजायरा किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर सेट होने नहीं दिया। आखिरी ओवर में धोनी सेना को जीत के लिए 28 रन की दरकार थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को चार मैचों में लगातार तीसरी हार देखने से नहीं रोक पाए।
11:36 PM, 02-Oct-2020
उतार-चढ़ाव भरा मैच
उतार-चढ़ाव से भरे इस मैच में कभी चेन्नई का पलड़ा भारी रहा तो कभी सनराइजर्स ने वापसी की, लेकिन अंत में जीत ऑरेंज ऑर्मी के हाथ लगी। हैदराबाद के लिए इस जीत की नींव युवा भारतीय खिलाड़ियों ने रखी। वार्नर, विलियमसन, बेयरस्टो जैसे दिग्गजों के आउट होने के बाद 4-69 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे 19 वर्षीय प्रियम गर्ग ने हैदराबाद के स्कोर को 164/5 तक पहुंचाया और टूर्नामेंट का अपना पहला शतक लगाया।
11:32 PM, 02-Oct-2020
सनराइजर्स हैदराबाद ने सात रन से जीता मैच
आखिरी ओवर में 20 रन बने और चेन्नई सुपरकिंग्स अपने लक्ष्य से सात रन दूर रह गया। 20 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 157/5 एमएस धोनी (47) और सैम करन (15)
महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर है। क्या आज थाला कमाल कर पाएंगे? सामने सिर्फ दो मैच का अनुभव रखने वाले पार्ट टाइम स्पिनर अब्दुल समद
11:23 PM, 02-Oct-2020
पांचवीं गेंद पर लगा छक्का
विज्ञापन
11:17 PM, 02-Oct-2020
खलील अहमद पूरा करेंगे पूरा ओवर
11 गेंदों में 43 रन चाहिए
11:12 PM, 02-Oct-2020
भुवनेश्वर कुमार चोटिल
19वें ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद दूसरे की तैयारी में लगे पेसर भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए। अपने रन-अप में पैर की नस खींच जाने की वजह से वह मैदान पर अपना इलाज करवा रहे हैं, लेकिन बात नहीं बनी और वह ड्रेंसिग रूम की ओर लौट रहे हैं। अब देखना होगा, उनके कोटे की पांच गेंद कौन फेंकेगा।
11:09 PM, 02-Oct-2020
CSK को 12 गेंदों में 44 रन चाहिए
धोनी क्रीज पर, नए बल्लेबाज सैम करन ने आते ही शानदार छक्का लगाया। नटराजन का महंगा ओवर, 19 रन आए। हालांकि जडेजा का बड़ा विकेट भी मिला। 18 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 121/5 एमएस धोनी (24) और सैम करन (7)
11:06 PM, 02-Oct-2020
फिफ्टी ठोकते ही जडेजा आउट
जडेजा ने 35 गेंदों में 50 रन बनाकर चेन्नई को जीत के नजदीक पहुंचाने के लिए पूरा योगदान दिया, लेकिन टी नटराजन ने उन्हें 18वें ओवर की चौथी गेंद पर निपटा दिया।
11:02 PM, 02-Oct-2020
मनीष पांडेय ने छोड़ा जड्डू का कैच, चार रन मिले
11:00 PM, 02-Oct-2020
18 गेंदों में 63 रन चाहिए
शुरुआती 3 गेंदों में जडेजा ने तीन लगातार चौके मारे। हालांकि भुवी ने अच्छी वापसी की। ओवर से 15 रन आए। 17 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 102/4 एमएस धोनी (24) और रवींद्र जडेजा (38)
10:54 PM, 02-Oct-2020
CSK को 24 गेंदों में 78 रन चाहिए
16वें ओवर में राशिद खान ने सिर्फ 8 रन दिए। शानदार गेंदबाजी, उन्होंने अपने कोटे से 12 रन दिए। 16 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 87/4 एमएस धोनी (24) और रवींद्र जडेजा (23)
10:52 PM, 02-Oct-2020
धोनी के IPL में 4500 रन पूरे
15.4 ओवर में राशिद खान को चौका मारते हुए धोनी टूर्नामेंट में 4500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बना गए। उनसे आगे क्रमश: विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना है।
10:49 PM, 02-Oct-2020
30 गेंदों में 86 रन चाहिए
15वें ओवर में अब्दुल समद ने केवल आठ रन दिए। दोनों बल्लेबाज अब बड़े शॉट की तलाश में है।
10:45 PM, 02-Oct-2020
पावरप्ले का इशारा
14 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। महेंद्र सिंह धोनी 19 गेंदों में 16 रन और रवींद्र जडेजा 21 गेंदों में 16 रन बनाकर अभी भी संघर्ष कर रहे हैं।
10:43 PM, 02-Oct-2020
36 गेंदों में 94 रन चाहिए
10:37 PM, 02-Oct-2020
13 ओवर में स्कोर: 61/4
एमएस धोनी (15) और रवींद्र जडेजा (8)
10:32 PM, 02-Oct-2020
12 ओवर में CSK: 58/4
10:28 PM, 02-Oct-2020
CSK को 60 गेंदों में 121 रन चाहिए
10:24 PM, 02-Oct-2020
रवींद जडेजा नए बल्लेबाज
दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर कई मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और टीम इंडिया को जिताए हैं। क्या आप फिर से यह कमाल दोहरा पाएंगे?
10:21 PM, 02-Oct-2020
केदार जाधव के रूप में चौथा झटका
अपने पहले ही ओवर में अब्दुल समद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पहला झटका दिया। केदार जाधव ने एक्स्ट्रा कवर पर खड़े डेविड वार्नर के हाथ में गेंद दे मारी। जम्मू कश्मीर के इस ऑलराउंडर को अपनी स्पिन से पहली सफलता।
10:19 PM, 02-Oct-2020
8 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 41/3 केदार जाधव (3) और एमएस धोनी (3)
10:16 PM, 02-Oct-2020
राशिद ने सिर्फ 1 रन दिए
8 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 41/3 केदार जाधव (3) और एमएस धोनी (3)
10:14 PM, 02-Nov-2020
धोनी और जाधव को साझेदारी बनानी होगी
7 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 40/3 केदार जाधव (3) और एमएस धोनी (2)
10:11 PM, 02-Oct-2020
क्रीज पर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी
छह ओवर्स में 36 रन पर तीसरा विकेट गिरने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को संभालने पहुंचे हैं।
10:06 PM, 02-Oct-2020
छह ओवर का खेल खत्म
6 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 36/3 केदार जाधव (0)
10:04 PM, 02-Oct-2020
फाफ डुप्लेसिस रन आउट, CSK का तीसरा विकेट गिरा
फाफ डुप्लेसिस 22 रन बनाकर आउट। चेन्नई को यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।
10:02 PM, 02-Oct-2020
नटराजन को दो लगातार चौके
पहली गेंद पर विकेट मिलने के बाद फाफ डुप्लेसिस ने तीसरी और चौथी गेंद पर नटराजन को दो लगातार चौके मारे।
09:58 PM, 02-Oct-2020
अंबाती रायुडू क्लीन बोल्ड
चेन्नई सुपरकिंग्स का दूसरा विकेट गिरा। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर नटराजन ने रायुडू की गिल्लियां बिखेर दी। 5 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 26/1 (8) और फाफ डुप्लेसिस (14)
09:54 PM, 02-Oct-2020
5 ओवर का खेल खत्म
5 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 26/1 अंबाती रायुडू (8) और फाफ डुप्लेसिस (14)
09:50 PM, 02-Oct-2020
चार ओवर का खेल खत्म
09:45 PM, 02-Oct-2020
CSK का पहला विकेट गिरा, वॉटसन आउट
भुवनेश्वर कुमार ने अपनी छठी गेंद खेल रहे शेन वॉटसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। तीन ओवर के बाद CSK का स्कोर: 7/1 फाफ डुप्लेसिस (3) और अंबाती रायुडू (2)
09:42 PM, 02-Oct-2020
खलील ने दूसरे ओवर में सिर्फ तीन रन दिए
दो ओवर के बाद CSK का स्कोर: 4/0 शेन वॉटसन (1) और फाफ डुप्लेसिस (2)
09:36 PM, 02-Oct-2020
पहले ओवर में भुवी ने सिर्फ 1 रन दिए
एक ओवर के बाद CSK का स्कोर: 1/0 शेन वॉटसन (0) और फाफ डुप्लेसिस (1)
09:32 PM, 02-Oct-2020
चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू
09:28 PM, 02-Oct-2020
अंडर-19 खिलाड़ियों को IPL ने दिया बड़ा मंच
09:22 PM, 02-Oct-2020
मैच में आया रोमांच
धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह लक्ष्य आसान कतई नहीं होगा
09:17 PM, 02-Oct-2020
प्रियम गर्ग ने महफिल लूट ली
4-69 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे 19 वर्षीय प्रियम गर्ग ने सनराइजर्स हैदराबाद के स्कोर को 164/5 तक पहुंचाया।
09:13 PM, 02-Oct-2020
CSK को 165 रन का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर स्कोरबोर्ड पर 164/5 रन टांगे। शुरुआती झटकों के बाद अंत में अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने पहला अर्धशतक ठोककर टीम की मैच में वापसी कराई।
09:09 PM, 02-Oct-2020
भारतीय U-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग का पहला अर्धशतक
कठिन समय में बेहद उपयोगी और तेज पारी। 23 गेंदों में 50 रन बनाए। छह चौके और एक छक्का जमाया। 19 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 157/5 प्रियम गर्ग (50) और अब्दुल समद (3)
09:06 PM, 02-Oct-2020
24 गेंदों में 31 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट
09:04 PM, 02-Oct-2020
पांचवें विकेट के लिए युवाओं के बीच शानदार साझेदारी
09:00 PM, 02-Oct-2020
लगातार दो गेंदों में दो कैच छूटे
दीपक चाहर की शुरुआती दो गेंदों में दो कैच छूटे। पहले जडेजा ने अभिषेक शर्मा का छोड़ा और गेंद चार रन के लिए चली गई। अगली गेंद पर शार्दुल ठाकुरने कैच छोड़ा।
08:55 PM, 02-Oct-2020
08:48 PM, 02-Oct-2020
16 ओवर में 11 रन आए
16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 11/4 अभिषेक शर्मा (25) और प्रियम गर्ग (15)
08:41 PM, 02-Oct-2020
15वें ओवर में 9 रन आए
अभिषेक शर्मा की आखिरी गेंद पर चौका आया। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 100/4 (23) और प्रियम गर्ग (7)
08:37 PM, 02-Oct-2020
14वें ओवर में 14 रन आए
रवींद्र जडेजा का महंगा ओवर। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 91/4 अभिषेक शर्मा (17) और प्रियम गर्ग (5)
08:33 PM, 02-Oct-2020
12वें ओवर में सिर्फ 2 रन आए
12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 71/4 अभिषेक शर्मा (1) और प्रियम गर्ग (1)
08:31 PM, 02-Oct-2020
लगातार दो गेंदों में दो विकेट
08:29 PM, 02-Oct-2020
अगली ही गेंद पर विलियमसन भी आउट
08:26 PM, 02-Oct-2020
SRH का तीसरा विकेट गिरा, वार्नर आउट
08:22 PM, 02-Oct-2020
10 ओवर का खेल खत्म
08:19 PM, 02-Oct-2020
टाइमआउट
08:15 PM, 02-Oct-2020
11 ओवर का खेल बचा
नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 60/2 डेविड वार्नर (21) और केन विलियमसन (7)
08:11 PM, 02-Oct-2020
वार्नर-विलियमसन पर दारोमदार
47 रन पर दो अहम विकेट गिरने के बाद अब इन दोनों खिलाड़ियों को अंत तक खेलने का लक्ष्य बनाना होगा। लगभग 13 ओवर्स का खेल अब भी बचा है।
08:06 PM, 02-Oct-2020
SRH का दूसरा विकेट गिरा, पांडेय आउट
अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने रंग में नजर आ रहे मनीष पांडेय को निपटा दिया।
08:04 PM, 02-Oct-2020
ब्रावो ने पहले ओवर में 5 रन दिए
सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 47/1 डेविड वार्नर (15) और मनीष पांडेय (29)
07:59 PM, 02-Oct-2020
पहले पावरप्ले में SRH का स्कोर: 41/1
छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 42/1 डेविड वार्नर (13) और मनीष पांडेय (27)
07:54 PM, 02-Oct-2020
5 ओवर में SRH का स्कोर: 33/1
07:48 PM, 02-Oct-2020
तीन ओवर में SRH का स्कोर 18/1
मनीष पांडेय द्वारा पहली ही गेंद पर चौका खाने के बाद दीपक चाहर का जोरदार पलटवार। तीसरे ओवर से सिर्फ छह रन आए। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 18/1 डेविड वार्नर (3) और मनीष पांडेय (14)
07:42 PM, 02-Oct-2020
सैम करन के इस ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांडेय ने मिड ऑफ के ऊपर शॉट मारकर चौका जमाया। ओवर से छह रन आया। दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 12/1 डेविड वार्नर (2) और मनीष पांडेय (9)
07:36 PM, 02-Oct-2020
SRH की खराब शुरुआत, बेयरस्टो बोल्ड
मैच के पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर दीपक चाहर ने जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद स्विंग होकर अंदर की तरफ आया जिसे जॉनी पढ़ने में पूरी तरह नाकामयाब रहे। एक ओवर के बाद SRH का स्कोर: 6/1 डेविड वार्नर (1) और मनीष पांडेय (4)
07:33 PM, 02-Oct-2020
सर्वाधिक IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने धोनी
धोनी के नाम अब 194 आईपीएल मैच हो चुके हैं। आज के मैच से पहले सुरेश रैना और एमएस धोनी (193-193) मैचों की बराबरी पर थे। इस सीजन में नही खेल रहे सुरेश रैना ने खुद ट्वीट कर माही को बधाई दी है।
07:30 PM, 02-Oct-2020
मैच शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की मशहूर जोड़ी सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभालने आई है तो दीपक चाहर सीएसके की आक्रमण की बागडोर संभाल रहे हैं.