फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: राजस्थान की शाही जीत, धोनी के 200वें मुकाबले में चेन्नई को सात विकेट से रौंदा

Mon, 19 Oct 2020 11:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Live IPL Score: अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट की शाही जीत दर्ज की। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125/5 का स्कोर खड़ा किया, यह इस सीजन पहले बल्लेबाजी करने वाली किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर था, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। जोस बटलर ने 48 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ (26*) के साथ 98 रन की अविजित साझेदारी ने इस जीत की स्क्रिप्ट लिखी। इस मैच के बाद RR अंकतालिका में पांचवें क्रम तो सीएसके आखिरी पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 19-Oct-2020

अंकतालिका में राजस्थान की छलांग

जोस बटलर ने 48 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ (26*) के साथ 98 रन की अविजित साझेदारी ने इस जीत की स्क्रिप्ट लिखी। इस मैच के बाद RR अंकतालिका में पांचवें क्रम तो सीएसके आखिरी पायदान पर है। 2008 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब राजस्थान ने एक सीजन में चेन्नई को दो बार हराया हो।
 

10:54 PM, 19-Oct-2020

राजस्थान ने सात विकेट से जीता मैच

अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट की शाही जीत दर्ज की। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125/5 का स्कोर खड़ा किया, यह इस सीजन पहले बल्लेबाजी करने वाली किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर था, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
 

10:50 PM, 19-Oct-2020

17वें ओवर में 12 रन आए। पीयूष चावला की पहली गेंद में स्मिथ ने चौका तो चौथी गेंद में जोस बटलर का शानदार छक्का। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 124/3 स्टीव स्मिथ (25) और जोस बटलर (69)

विज्ञापन
10:46 PM, 19-Oct-2020

4 ओवर में 14 रन चाहिए

16वें ओवर में चार रन आए। शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में बिना किसी विकेट के 34 रन दिए। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 112/3 स्टीव स्मिथ (20) और जोस बटलर (62)

10:43 PM, 19-Oct-2020

बटलर के लगातार तीन चौके

पीयूष चावला की बेदम पिटाई। पीयूष चावला के ओवर से 16 रन आए। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 108/3 स्टीव स्मिथ (18) और जोस बटलर (60)

अब 5 ओवर में 18 रन चाहिए।
 

विज्ञापन
10:40 PM, 19-Oct-2020

जोस बटलर की तूफानी फिफ्टी

37 गेदों में जोस बटलर ने सीजन का पहला अर्धशतक बनाया। यह टूर्नामेंट की 11वीं फिफ्टी थी।
 

10:37 PM, 19-Oct-2020

36 गेंदों में 34 रन चाहिए

शार्दुल ठाकुर की पांचवीं गेंद में स्टीव स्मिथ ने चौका मारा। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 92/3 स्टीव स्मिथ (15) और जोस बटलर (47)

10:32 PM, 19-Oct-2020

जीत की ओर राजस्थान

चेन्नई सुपरकिंग्स को जीतने के लिए इस साझेदारी को तोड़ना जरूरी। पीयूष चावला ने पहले ओवर में चार रन दिए। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 83/3 स्टीव स्मिथ (9) और जोस बटलर (44)

10:29 PM, 19-Oct-2020

बटलर-स्मिथ के बीच 50 रन की साझेदारी

10:26 PM, 19-Oct-2020

54 गेंदों में 60 रन चाहिए

सैम करन ने पहले ओवर में सात रन दिए
 

10:23 PM, 19-Oct-2020

60 गेंदों में 67 रन चाहिए

10:21 PM, 19-Oct-2020

10 ओवर का खेल खत्म

10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 59/3 स्टीव स्मिथ (7) और जोस बटलर (23)

10:18 PM, 19-Oct-2020

चाहर-हेजलवुड के ओवर खत्म

दीपक चाहर और जोश हेजलवुड दोनों पेसर्स का चार ओवर का कोटा पूरा

10:15 PM, 19-Oct-2020

राजस्थान के 50 रन पूरे

10:12 PM, 19-Oct-2020

स्टीव स्मिथ को रंग में आना होगा

10:08 PM, 19-Oct-2020

क्रीज पर दोनों नए बल्लेहबाज

छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 31/3 स्टीव स्मिथ (1) और जोस बटलर (2)

10:03 PM, 19-Oct-2020

धोनी के 150 कैच पूरे

09:59 PM, 19-Oct-2020

संजू सैमसन भी आउट

बिना खाता खोले संजू आउट। दीपक चाहर की अच्छी गेंदबाजी। लेग साइड के बाहर जाती गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में बल्ले का बाहरी किनारा लगा, जिसे महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन अंदाज में अपने दस्तानों में भर लिया। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 28/3 स्टीव स्मिथ (0) और जोस बटलर (0)
 

09:53 PM, 19-Oct-2020

तीन गेंदों में दूसरा विकेट गिरा

रॉबिन उथप्पा आउट। अजीबोगरीब शॉट मारने के चक्कर में धोनी ने ही लपका। विकेट जोश हेजलवुड को मिला। उथप्पा ने नौ गेंदों में सिर्फ चार रन बनाए।
 

09:47 PM, 19-Oct-2020

राजस्थान का पहला विकेट गिरा

रंग में दिख रहे बेन स्टोक्स को दीपक चाहर ने क्लीन बोल्ड किया। 11 गेंदों में 19 रन बनाने वाले स्टोक्स के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद सीधे स्टंप्स्स में जा टकराई। तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 26/1 रॉबिन उथप्पा (2)
 

09:41 PM, 19-Oct-2020

दो ओवर में 20 रन

जोश हेजलवुड के ओवर से 10 रन आए। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 20/0 बेन स्टोक्स (14) और रॉबिन उथप्पा (1)
 

09:37 PM, 19-Oct-2020

पहले ओवर में 10 रन

दीपक चाहर को दूसरी गेंद में बेन स्टोक्स का चौका। एक ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 10/0 बेन स्टोक्स (9) और रॉबिन उथप्पा (0)

09:33 PM, 19-Oct-2020

राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

09:29 PM, 19-Oct-2020

CSK ने सिर्फ एक छक्का मारा

चेन्नई के पास विकेट बचे हुए थे, इसके बावजूद उसने आखिरी पांच ओवरों में केवल 36 रन बनाए। चेन्नई की पूरी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगा। इनमें से चार चौके जडेजा ने लगाये।

09:25 PM, 19-Oct-2020

धोनी-जडेजा के बीच धीमी साझेदारी

10 ओवर तक 56 रन पर चेन्नई के चार विकेट गिर चुके थे। पिच धीमी थी, लेकिन उससे असमान उछाल भी मिल रही थी जिससे बल्लेबाज सामंजस्य नहीं बिठा पाए। चेन्नई की तरफ से रवींद्र जडेजा (30 गेंदों पर 35) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (28 गेंदों पर 28) ही कुछ योगदान दे पाए, लेकिन अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े लेकिन इसके लिए 46 गेंदें खेली।

09:21 PM, 19-Oct-2020

जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में कसी गेंदबाजी

आर्चर ने 20 रन देकर एक विकेट लिया जबकि स्टीव स्मिथ ने पहले 15 ओवर में ही अपने स्पिनरों का कोटा खत्म करवा दिया था। श्रेयस गोपाल (14 रन देकर एक) और राहुल तेवतिया (18 रन देकर एक) ने मिलाकर आठ ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिए और चेन्नई के बल्लेबाजों को दबाव में रखा।

09:17 PM, 19-Oct-2020

CSK के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

चेन्नई का यह योग पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है।

  • 1-5 ओवर- 41/2
  • 6-10 ओवर- 15/2
  • 11-15 ओवर- 33/0
  • 16-20 ओवर- 35/1

09:12 PM, 19-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स को 126 रन का लक्ष्य

आखिर ओवर में बेन स्टोक्स की जबरदस्त गेंदबाजी। सिर्फ सात रन दिए। 20 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 125/5 रवींद्र जडेजा (35) और केदार जाधव (4)

09:07 PM, 19-Oct-2020

19 ओवर में स्कोर 118/5

जोफ्रा आर्चर के ओवर में जड्डू के दो चौके। ओवर से 11 रन बने। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 118/5 रवींद्र जडेजा (31) और केदार जाधव (1)
 

09:05 PM, 19-Oct-2020

केदार जाधव नए बल्लेबाज

पूरे सीजन में फ्लॉप साबित हुए केदार जाधव के पास आज खुद को साबित करने का अच्छा मौका

09:03 PM, 19-Oct-2020

18वें ओवर से सात रन और धोनी का बड़ा विकेट

18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 107/5 रवींद्र जडेजा (22) और केदार जाधव (0)

09:00 PM, 19-Oct-2020

रन आउट हुए एमएस धोनी

28 गेंदों में 28 रन बनाकर धोनी जोफ्रा आर्चर के सटीक थ्रो में रन आउट हुए
 

08:56 PM, 19-Oct-2020

श्रेयस गोपाल-राहुल तेवतिया ने मिलकर 23 डॉट गेंदें फेंकी

08:53 PM, 19-Oct-2020

CSK का स्कोर 100 रन

17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 100/4 एमएस धोनी (22) और रवींद्र जडेजा (22)

08:48 PM, 19-Oct-2020

16 ओवर में स्कोर 96/4

16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 96/4 एमएस धोनी (20) और रवींद्र जडेजा (20)

08:42 PM, 19-Oct-2020

राहुल तेवतिया के भी अच्छे स्पैल का अंत

ओवर से सिर्फ चार रन। राहुल तेवतिया ने चार ओवर में 18 रन देकर एक विकेट लिया। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 89/4 एमएस धोनी (16) और रवींद्र जडेजा (18)

08:32 PM, 19-Oct-2020

कार्तिक की पिटाई

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बड़ा ओवर। धोनी ने एक तो जडेजा ने दो लगातार चौके मारे। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 71/4 एमएस धोनी (9) और रवींद्र जडेजा (8)

08:28 PM, 19-Oct-2020

श्रेयस गोपाल के जबरदस्त स्पैल का अंत

चार ओवर में श्रेयस गोपाल ने 14 रन देकर एक अहम विकेट लिया। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 71/4 एमएस धोनी (9) और रवींद्र जडेजा (8)

08:24 PM, 19-Oct-2020

08:22 PM, 19-Oct-2020

संजू सैमसन के IPL में 50 कैच पूरे

08:19 PM, 19-Oct-2020

रवींद जडेजा नए बल्लेबाज

यह साझेदारी बेहद महत्यपूर्ण। महेंद्र सिंह धोनी और जड्डू को पारी को संभालना होगा फिर संवारना होगा। दसवें ओवर में विकेट के साथ एक रन आया। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 56/4 एमएस धोनी (2)

08:17 PM, 19-Oct-2020

चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

अंबाती रायुडू को राहुल तेवतिया ने अपना शिकार बनाया। गलत गेंद में स्विप मारने के प्रयास में संजू सैमसन द्वारा लपके गए। अंबाती ने 19 गेंदों में 13 रन बनाए।
 

08:12 PM, 19-Oct-2020

सैम करन भी आउट

चेन्नई सुपरकिंग्स मुश्किल में। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सैम करन लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हुए। श्रेयस गोपाल ने अपनी गेंद में जोस बटलर ने हाथों कैच आउट करवाया। ओवर से विकेट और चार रन। नौ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 55/3 अंबाती रायुडू (13) और एमएस धोनी (1)
 

08:08 PM, 19-Oct-2020

क्या राहुल तेवतिया दिलाएंगे तीसरा विकेट?

ओवर से छह रन आए। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 45/2 सैम करन (20) और अंबाती रायुडू (12)
 

08:04 PM, 19-Oct-2020

श्रेयस गोपाल का शानदार ओवर

सिर्फ दो रन दिए। सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 45/2 सैम करन (17) और अंबाती रायुडू (10)

08:00 PM, 19-Oct-2020

पहले पावरप्ले का अंत

07:55 PM, 19-Oct-2020

बेन स्टोक्स की पहली ओवर में पिटाई

पहली ही गेंद में सैम करन ने छक्का मारकर स्वागत किया तो चौथी और छठी बॉल में अंबाती रायुडू ने चौका मारा। ओवर से 15 रन आए। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 41/2 सैम करन (15) और अंबाती रायुडू (8)

07:51 PM, 19-Oct-2020

शेन वॉटसन आउट

कार्तिक त्यागी की जबरदस्त वापसी। वॉटसन के खिलाफ जंग उन्होंने जीती। ओवर में 13 रन लुटा चुके 20 वर्षीय पेसर ने अपनी आखिरी गेंद में मिड विकेट क्षेत्र में तेवतिया द्वारा वॉटसन को लपकवाया। वॉटसन ने तीन गेंद में 8 रन बनाए।
 

07:50 PM, 19-Oct-2020

वॉटसन के लगातार दो चौके

पारी के चौथे ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने आए कार्तिक त्यागी का मनोबल तोड़ने के लिए शेन वॉटसन ने आक्रामक रुख अख्तियार किया। दूसरी गेंद में करन ने चौका मारा तो चौथी और पांचवीं में वॉटसन के बल्ले से गेंद बाउंड्री पार हुई।

07:46 PM, 19-Oct-2020

जोफ्रा आर्चर की गेंदें आग उगल रहीं हैं

07:42 PM, 19-Oct-2020

पहला विकेट गिरा

मौजूदा सीजन में चेन्नई के सर्वोच्च रन स्कोरर फाफ डुप्लेसिस आउट। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जोस बटलर ने शानदार कैच पकड़ा। फाफ नौ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। आज बटलर विकेटकीपिंग नहीं कर रहे। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 10 /0 फाफ डुप्लेसिस (8) और सैम करन (2) 
 

07:38 PM, 19-Oct-2020

दूसरा ओवर अंकित राजपूत ने फेंका

दूसरी गेंद पर डुप्लेसिस का चौका। दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 10 /0 फाफ डुप्लेसिस (8) और सैम करन (2) 
 

07:34 PM, 19-Oct-2020

पहले ओवर में दो रन

07:29 PM, 19-Oct-2020

मैच शुरू होने वाला है

जोफ्रा आर्चर का सामना करने के लिए सैम करन और फाफ डुप्लेसिस तैयार
 

07:24 PM, 19-Oct-2020

पिछले मैच के खलनायक रहे जयदेव उनादकट बाहर

07:19 PM, 19-Oct-2020

सीएसके के लिए जोश हेजलवुड का पहला मैच

07:14 PM, 19-Oct-2020

बिना इंजरी के खेल पाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया

07:09 PM, 19-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग XI

07:03 PM, 19-Oct-2020

धोनी 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

07:00 PM, 19-Oct-2020

CSK ने जीता टॉस

महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
 

06:58 PM, 19-Oct-2020

टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर पहुंचे

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और राजस्थान रॉयल्स के अगुवा स्टीव स्मिथ मैदान के बीच पहुंच चुके हैं।

06:56 PM, 19-Oct-2020

06:52 PM, 19-Oct-2020

आमने-सामने का रिकॉर्ड

दोनों ही टीमें आईपीएल में अबतक कुल 23 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें से 14 बार जीत चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी है, जबकि 9 बार राजस्थान ने मैच को अपने नाम किया है।

06:48 PM, 19-Oct-2020

एक ही पड़ाव पर दोनों टीम

आईपीएल के 13वें सीजन में दोनों टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी है। दोनों ने शुरुआत तो अच्छी की थी मगर बाद में लय बरकरार नहीं रख पाई। बेन स्टोक्स के आने से टीम निश्चित ही मजबूत हुई है लेकिन बटलर और स्टोक्स की सलामी जोड़ी को पिच पर टिककर खेलना होगा। वहीं स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन शुरुआती मैचों में चलने के बाद फ्लॉप रहे हैं।

06:44 PM, 19-Oct-2020

दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी

राजस्थान को बैंगलोर ने सात विकेट से तो चेन्नई को दिल्ली ने पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस सीजन में दोनों टीमों ने अभी तक नौ-नौ मैच खेले हैं, जिनमें राजस्थान ने केवल तीन मैचों में जीत दर्ज की है जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने भी इतने ही मैच जीते हैं। अंकतालिका में दोनों टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन चेन्नई छठे पायदान पर राजस्थान सातवें पर है।

06:40 PM, 19-Oct-2020

IPL 2020: राजस्थान की शाही जीत, धोनी के 200वें मुकाबले में चेन्नई को सात विकेट से रौंदा

आईपीएल 2020 का 37वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें अपना 10वां मैच खेल रहीं हैं। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा।


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें