फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSKvRR: वॉटसन का रिकॉर्ड शतक, रॉयल्स को हराकर नंबर-1 बनी चेन्नई सुपरकिंग्स

Sat, 21 Apr 2018 02:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीएसके
विज्ञापन

शेन वॉटसन (106) के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 64 रनों से करारी मात दी। आईपीएल 2018 के 17वें मैच में चेन्नई ने राजस्थान को हराकर इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 140 रन पर ही सिमट गई।

विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शेन वॉटसन के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 57 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रनों की तूफानी पारी खेली। इस जीत के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम मौजूदा लीग में फिलहाल सबसे टॉप पर पहुंच गई है। सीएसके ने अभी तक 4 में से 3 मैच जीते हैं।

सीएसके के 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दो विकेट जल्दी गिर गए। 20 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दिया। हेनरिच क्लासेन (7) क्लीन बोल्ड हो गए, जबकि दूसरा विकेट 25 रन के स्कोर पर संजू सैमसन (3) के रूप में गिरा। सैमसन को दीपक चाहर ने कर्ण शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन


कुछ देर बाज कप्तान अंजिक्स रहाणे (16) भी चलते बने। रहाणे को चाहर ने क्लीन बोल्ड किया। यहां से स्टोक्स और बटलर की जोड़ी ने 45 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। मगर 11वें ओवर की पहली गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने जोस बटलर (22) को इमरान ताहिर के हाथों कैच आउट कराकर अपना शिकार बनाया।

12.2 ओवर में राजस्थान रॉयल्स को राहुल त्रिपाठी (5) के रूप में पांचवा झटका लगा। ब्रावो ने सैम बिलिंग्स के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, बेन स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 37 गेंदो में 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने  3 चौके और 1 छक्के लगाया। वह मगज 5 रन से अर्धशतक से चूक गए। इमरान ताहिर ने सैम बिलिंग्स के हाथों कैच आउट कराया।

सीएसके के गेंदबाज फिर रॉयल्स पर पूरी तरह हावी हो गए और जल्द ही उसकी पारी समेटी। कृष्णप्पा गौतम (1) और स्टुअर्ट बिन्नी (10) रन बनाकर आउट हुए। बिन्नी को शार्दुल ने अपना शिकार बनाया, जबकि वॉटसन ने गौतम को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच कराकर आउट किया। सीएसके की तरफ से चाहर, ठाकुर, ब्रावो और कर्ण शर्मा ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए, जबकि वॉटसन और इमरान ताहिर ने 1-1 विकेट लिए।

शेन वॉटसन ने जड़ा तूफानी शतक

शेन वॉटसन
इससे पहले शेन वॉटसन (106) के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई सुरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 204 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए शेन वॉटसन और अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपरकिंग्स को जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई थी कि बेन लॉफलिन ने रायडू को अपना शिकार बनाया। लॉफलिन ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 12 रन बनाकर आउट हुए।

रायडू के आउट होने के बाद बल्लेबाज करने आए सुरेश रैना ने वॉटसन के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को आगे ले गया। 131 रन के स्कोर पर श्रेयस गोपाल ने सीएसके को दूसरा झटका दिया। रैना कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 29 गेंदों में 9 चौके की मदद से 46 रन बनाए। वॉटसन और रैना के बीच 81 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। रैना के आउट होने के बाद सीएसके की स्थिति बिगड़ी। इसके कुछ ही देर के बाद 13.2 ओवर में कप्तान एमएस धोनी (5) को पवेलियन जाना पड़ा। वह श्रेयस गोपाल के हाथों कैच आउट हो गए। वॉटसन और धोनी के बीच 20 रन की साझेदारी हुई। इसके तुंरत बाद सैम बिलिंग्स (3) के रूप में सीएसके को चौथा झटका लगा। उन्हें गोपाल ने बेन स्टेक्स के हाथों कैच आउट कराया। 

आईपीएल 2018 में शेन वॉटसन ने अपना पहला शतक लगाया। वॉटसन ने 51 गेंदों नें तूफानी शतक जड़ा। इस दौरान 9 चौके और 6 छक्के लगाए। वॉटसन का यह शतक आईपीएल सीजन 11 का दूसरा शतक है। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने शतक लगाया था।  हालांकि, अभी तक के इस सीजन में वॉटसन ने गेल से भी तेज शतक लगाया है। आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर वॉटसन भी आउट हो गए। उन्हें बेन लॉफलिन ने जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। राजस्थान की तरफ से श्रेयस गोपाल ने 3 और लाफलिन ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन

रैना की हुई वापसी

cskvrr
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 17वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए दो-दो बदलाव किए गए। राजस्थान रॉयल्स ने हेनरिच क्लासेन और स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल किया, जबकि डार्सी शॉर्ट और धवल कुलकर्णी को बाहर बैठना पड़ा। वहीं, चेन्नई सुपकिंग्स ने अपने टीम में सुरेश रैना और कर्ण सिंह को शामिल किया।

टीमेंः-
चेन्नई सुपरकिंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, एमएस धोनी (कप्तान एंव विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), जोस बटलर, स्टुअर्ट बिन्नी, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और बेन लॉफलिन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें