फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: घर में जीत का सिक्सर लगाने उतरेगी चेन्नई, मुंबई के खिलाफ मुकाबला आज

Fri, 26 Apr 2019 02:42 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई बनाम चेन्नई - फोटो : Social media
विज्ञापन

चेन्नई भले ही प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जरूरी 16 अंक के साथ कट ऑफ तक पहुंच गई हो लेकिन वह शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में जीत के जरिए शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत करना चाहेगी। चेन्नई इस सीजन में घरेलू मैदान में पिछले पांच मैचों से अजेय रही है। अब उसे घर में जीत का सिक्सर लगाने का इंतजार होगा। तीन बार की दो चैंपियन टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम ने दो हार के बाद फिर से वापसी की। उसने शेन वाटसन की आक्रामक पारी की बदौलत मंगलवार की रात को यहां सनराइजर्स हैदराबाद पर छह विकेट से जीत हासिल की। अब मेजबान टीम शुक्रवार को भी इसी लय को जारी रखना चाहेगी। चेन्नई ने वॉटसन की फॉर्म में वापसी का स्वागत किया लेकिन टीम उम्मीद कर रही होगी कि सुरेश रैना, अंबाती रायडू और केदार जाधव नाकआउट चरण से पहले फॉर्म में आ जाएं। जाधव का फॉर्म में वापसी करना अहम है क्योंकि विश्व कप इस टूर्नामेंट के बाद ही है।

गेंदबाजों ने अभी तक चेन्नई की सफलता में बड़ी भूमिका अदा की है, विशेषकर घरेलू मैदान पर जहां की पिच काफी धीमी है। वहीं काफी सुधार करने वाले दीपक चाहर आने वाले मैचों में शुरुआत और अंतिम ओवरों में अपनी चतुर गेंदबाजी से काफी अहम होंगे। 16 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर चल रहे गेंदबाज इमरान ताहिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में विकेट नहीं चटका सके लेकिन इस दक्षिण अफ्रीकी अनुभवी क्रिकेटर से साथी स्पिनरों रविंद्र जडेजा और हरभजन सिंह के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस के ताकतवर बल्लेबाजी लाइन अप को तोड़ने की उम्मीद की जाएगी।
विज्ञापन


मुंबई का दारोमदार बल्लेबाजों पर  
वहीं मेहमान टीम 10 मैचों में 12 अंक से तीसरे स्थान पर है, वह राजस्थान के खिलाफ हार के बाद यहां पहुंची है और प्ले ऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने के लिए बेताब होगी। मुंबई इंडियंस के लिए सफर अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और शुरुआती चरण के अंत में उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

रोहित शर्मा के रूप में टीम के पास चतुर कप्तान है जो आगे बढ़कर टीम की अगुआई करता है और साथ ही उनके पास मजबूत बल्लेबाजी इकाई है जिसमें क्विंटन डि कॉक, कीरोन पोलार्ड और पंड्या बंधु-हार्दिक और क्रुणाल शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी भी चेन्नई की बल्लेबाजी से सतर्क होगी जिसमें वाटसन ने फॉर्म में वापसी कर ली है और इसमें भरोसेमंद धोनी भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें