फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: इतिहास में पहली बार 10 विकेट से हारी चेन्नई, अंकतालिका में मुंबई इंडियंस सबसे ऊपर

Fri, 23 Oct 2020 10:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

CSK vs MI Live IPL Score: शारजाह में ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती तेज गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्षक्रम नेस्तनाबूद हो गया और तीन बार की चैंपियन टीम नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। सैम करन के 52 रन नहीं होते तो चेन्नई नौ विकेट पर 114 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती। करन ने संभलकर खेलते हुए 47 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 12.2 ओवर में 10 विकेट से ही मैच अपने नाम किया। आज नियमित कप्तान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते कीरोन पोलार्ड अगुवाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:35 PM, 23-Oct-2020

गेंदों के लिहाज से मुंबई की दूसरी सबसे बड़ी जीत

गेंदों के लिहाज से मुंबई इंडियंस की दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। 2008 में कोलकाता नाइटराइडर्स को 87 गेंद शेष रहते हराया था। इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स को 46 गेंद पहले हराया तो उद्घाटन सीजन यानी 2008 में ही सीएसके के खिलाफ 37 गेंद शेष रहते भी जीत हासिल की थी।

10:33 PM, 23-Oct-2020

मुंबई को गेंदबाजों ने जिताया मैच

बोल्ट ने 18 रन देकर चार विकेट लिए, उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 13 रन दिए यानी पहले तीन ओवर में सिर्फ पांच रन ही दिए। बुमराह ने 25 रन देकर दो और लेग स्पिनर राहुल चाहर ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। 
 

10:28 PM, 23-Oct-2020

मैच का लेखा जोखा

ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती तेज गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपर किंग्स का शीर्षक्रम नेस्तनाबूद हो गया और तीन बार की चैंपियन टीम नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी। सैम करन के 52 रन नहीं होते तो चेन्नई नौ विकेट पर 114 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाती। करन ने संभलकर खेलते हुए 47 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 12.2 ओवर में 10 विकेट से ही मैच अपने नाम किया।
 

विज्ञापन
10:25 PM, 23-Oct-2020

12.2 ओवर में क्विंटन डीकॉक ने शार्दुल ठाकुर को चौका मारकर मुंबई इंडियंस की एकतरफा जीत सुनिश्चित की। मुंबई इंडियंस का स्कोर: 116/0 क्विंटन डीकॉक (46) और ईशान किशन (68)
 

10:21 PM, 23-Oct-2020

जीत के मुहाने पर खड़ी मुंबई इंडियंस

दीपक चाहर ने बिना किसी विकेट के अपने चार ओवर का स्पैल खत्म किया। 34 रन खर्च किए। 12 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 112/0 क्विंटन डीकॉक (42) और ईशान किशन (68)

विज्ञापन
10:18 PM, 23-Oct-2020

ओवर से 10 रन आए

11 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 108/0 क्विंटन डीकॉक (40) और ईशान किशन (66)

10:13 PM, 23-Oct-2020

फिफ्टी पूरी करते ही घातक हुए ईशान किशन

10 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 98/0 क्विंटन डीकॉक (32) और ईशान किशन (64)
 

 

10:10 PM, 23-Oct-2020

ईशान किशन की तूफानी फिफ्टी

ईशान ने छक्का मारकर पूरा किया सीजन का दूसरा और टूर्नामेंट का पांचवां अर्धशतक
 

10:07 PM, 23-Oct-2020

भागने लगी मुंबई की गाड़ी

आठ ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 74/0 क्विंटन डीकॉक (28) और ईशान किशन (44)

10:03 PM, 23-Oct-2020

7वें ओवर से 12 रन

डीकॉक ने शार्दुल ठाकुर का स्वागत चौके से किया फिर चौथी गेंद पर छक्का ठोक दिया। सात ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 64/0 क्विंटन डीकॉक (27) और ईशान किशन (37)

09:57 PM, 23-Oct-2020

पावरप्ले में स्कोर 52/0

छह ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 52/0 क्विंटन डीकॉक (16) और ईशान किशन (36)

09:52 PM, 23-Oct-2020

ईशान किशन की धुआंधारी बल्लेबाजी

पांच ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 47/0 क्विंटन डीकॉक (13) और ईशान किशन (34)
 

09:49 PM, 23-Oct-2020

ईशान किशन ने दो चौके मारे

जोश हेजलवुड के दूसरे ओवर में ईशान किशन ने दो शानदार बाउंड्री मारी। चार ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 30/0 क्विंटन डीकॉक (12) और ईशान किशन (18)

09:45 PM, 23-Oct-2020

पांचवीं गेंद में डीकॉक ने चाहर का चौका मारा। तीन ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 22/0 क्विंटन डीकॉक (12) और ईशान किशन (10)
 

09:41 PM, 23-Oct-2020

दो ओवर में 17 रन

जोश हेजलवुड के ओवर से 9 रन आए। दो ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर: 17/0 क्विंटन डीकॉक (8) और ईशान किशन (9)

09:39 PM, 23-Oct-2020

तीसरी गेंद में ईशान किशन का एक और चौका

09:38 PM, 23-Oct-2020

पहली ही गेंद में ईशान किशन का चौका

09:35 PM, 23-Oct-2020

पहले ओवर में 8 रन

दीपक चाहर ऐसी शुरुआत तो नहीं चाहते होंगे। ओवर की चारी गेंदें डीकॉक ने खेली। अगले ओवर की जिम्मेदारी ईशान किशन संभालेंगे।

09:33 PM, 23-Oct-2020

डीकॉक के लगातार चौके

09:31 PM, 23-Oct-2020

दूसरी गेंद पर डीकॉक का चौका

09:30 PM, 23-Oct-2020

मुंबई की बल्लेबाजी शुरू होने वाली है

क्विंटन डीकॉक और ईशान किशन क्रीज पर पहुंचे। रोहित की गैरमौजूदगी में आज टीम नई जोड़ी के साथ उतरी है। सामने 114 रन का आसान लक्ष्य।

09:22 PM, 23-Oct-2020

मुंबई के गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन

09:15 PM, 23-Oct-2020

मुंबई इंडियंस को 115 रन का लक्ष्य

आखिरी गेंद पर सैम करन (47 गेंदों में 52 रन) को ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड कर अपना चौथा विकेट लिया और चेन्नई की पारी निर्धारित 20 ओवर में 114/9 पर खत्म हुई। 21 रन पर आधी टीम के आउट होने के बाद सैम करन ने पहले शार्दुल ठाकुर और फिर बाद नौवें विकेट के लिए इमरान ताहिर के साथ 43 रन की साझेदारी की। 

09:13 PM, 23-Oct-2020

सैम करन की जुझारू फिफ्टी

लगातार दो चौके के साथ 46 गेंदों में सैम करन ने अर्धशतक पूरा किया और चेन्नई के लिए शानदार पारी खेली।
 

09:08 PM, 23-Oct-2020

चेन्नई के 100 रन पूरे

इमरान ताहिर ने चौथी गेंद में जसप्रीत बुमराह को चौका मारा। बूम-बूम के आखिरी ओवर से आठ रन आए। दो विकेट के साथ स्पैल का अंत। महज 25 रन दिए। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 101/8 सैम करन (40) और इमरान ताहिर (12)

09:04 PM, 23-Oct-2020

18वें ओवर से 11 रन

नाथन कोल्टर नाइल के 18वें ओवर से 11 रन आए। दूसरी गेंद पर करन ने चौका मारा।
 

08:57 PM, 23-Oct-2020

17वें ओवर से 9 रन आए

आखिरी गेंद में इमरान ताहिर ने क्रुणाल पांड्या को चौका मारा। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 82/8 सैम करन (30) और इमरान ताहिर (7)
 

08:52 PM, 23-Oct-2020

सीजन का पहला मैच खेल रहे इमरान ताहिर बल्लेबाजी के लिए आए

16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 73/8 सैम करन (28) और इमरान ताहिर (0)

08:46 PM, 23-Oct-2020

आठवां विकेट गिरा

शार्दुल ठाकुर के रूप में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक और झटका। 20 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे शार्दुल स्लोअर बॉल में फंसे। नाथन कोल्टर नाइल का तीन ओवर में यह पहला विकेट था। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 71/8 सैम करन (27)
 

08:41 PM, 23-Oct-2020

अब सिर्फ छह ओवर का खेल बचा

14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 67/7 सैम करन (26) और शार्दुल ठाकुर (8)

08:37 PM, 23-Oct-2020

CSK को 20 ओवर बल्लेबाजी करना जरूरी

राहुल चाहर ने अपने चार ओवर का कोटा पूरा किया। लेगी ने 22 रन देकर दो सफलता हासिल की, जिसमें धोनी का विकेट भी शामिल था। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 63/7 सैम करन (24) और शार्दुल ठाकुर (6)
 

08:32 PM, 23-Oct-2020

सैम करन का क्रीज पर रहना जरूरी

चेन्नई के लिए कई मुकाबलों में ओपनिंग का जिम्मा संभाल चुके सैम करन एकमात्र बल्लेबाज शेष हैं हालांकि दूसरे छोर पर मौजूद शार्दुल ठाकुर ने भी अपने बल्ले से टीम इंडिया को कुछ मैच जिताए हैं। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 60/7 सैम करन (22) और शार्दुल ठाकुर (5)

08:27 PM, 23-Oct-2020

राहुल चाहर ने तीसरे ओवर में चार रन दिए। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 56/7 सैम करन (20) और शार्दुल ठाकुर (3)

08:23 PM, 23-Oct-2020

10 ओवर में 52 रन और सात विकेट

नाथन कोल्टर नाइल की तीसरी गेंद पर सैम करन ने छक्का मारा। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 52/7 सैम करन (17) और शार्दुल ठाकुर (2)

08:18 PM, 23-Oct-2020

सातवां विकेट गिरा

दीपक चाहर बिना खाता खोले आउट। भाई राहुल ने ही लिया विकेट। स्लॉग स्विप मारने के चक्कर में दीपक चाहर पूरी तरह चूके और मुस्तैद विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने स्टंपिंग किया। नौ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 44/7 सैम करन (2)
 

08:14 PM, 23-Oct-2020

नाथन कोल्टर नाइल का पहला ओवर

आठवें ओवर से दो रन आए। आठ ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 32/6 सैम करन (2) और दीपक चाहर (0)

08:10 PM, 23-Oct-2020

धोनी भी आउट

गहरे संकट में चेन्नई सुपरकिंग्स। छक्का खाने के बाद राहुल अगली ही गेंद में धोनी का शिकार कर चुके हैं। युवा लेग स्पिनर ने ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गति की गेंद रखी। बल्ले का बाहरी किनारा लगा और चेन्नई के कप्तान 16 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट। सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 30/6 सैम करन (1) और दीपक चाहर (0)
 

08:08 PM, 23-Oct-2020

धोनी का गगनचुंबी छक्का

राहुल चाहर की शुरुआती दो गेंदें समझने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने क्रीज से निकलकर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का मारा। यह शॉट महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई के आत्मविश्वास में बढोतरी करेगा।

08:04 PM, 23-Oct-2020

रवींद्र जडेजा भी आउट

चेन्नई की आधी टीम महज 23 रन आउट। ट्रेंट बोल्ट ने अपने तीसरे ओवर में खुद को तीसरी सफलता दिलाई और चेन्नई को पांचवां झटका दिया। जडेजा ने खराब शॉट खेला। लैंथ बॉल को बाहर निकलकर खेलने की कोशिश की और गेंद सीधे मिडविकेट में खड़े क्रुणाल के हाथों में गई। जडेजा ने छह गेंदों में सात रन बनाए। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 24/5 एमएस धोनी (10) और  सैम करन (2)

07:59 PM, 23-Oct-2020

पांच ओवर में स्कोर 21/4

क्रुणाल पांड्या का पहला ओवर, जिससे सिर्फ तीन रन आए। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 18/4 एमएस धोनी (9) और रवींद्र जडेजा (7)

07:55 PM, 23-Oct-2020

एक ओवर में तीन चौके

बुमराह के दूसरे ओवर में धोनी ने दो चौके तो जडेजा ने एक बाउंड्री मारी। ओवर से कुल 13 रन आए। अबतक का सबसे बड़ा ओवर। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 18/4 एमएस धोनी (9) और रवींद्र जडेजा (6)

07:51 PM, 23-Oct-2020

तीन ओवर में स्कोर 5/4

क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी का साथ देने रवींद्र जडेजा पहुंचे हैं। अब दोनों बल्लेबाजों को न सिर्फ अपनी टीम को संकट से उबारना होगा बल्कि रनगति भी बढ़ानी होगी।
 

07:49 PM, 23-Oct-2020

चेन्नई का चौथा विकेट गिरा

फाफ डुप्लेसिस भी आउट। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ट ने चेन्नई को सबसे बड़ा झटका दिया, उनके सफलतम बल्लेबाज सात गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर लौटे।
 

07:44 PM, 23-Oct-2020

दो ओवर में तीन विकेट गिरे

 दो ओवर में चेन्नई का स्कोर: 3/3 फाफ डुप्लेसिस (0) और फाफ डुप्लेसिस (1)

07:42 PM, 23-Oct-2020

हैट्रिक से चूके बुमराह

धोनी स्ट्राइक पर थे। यह बाउंसर थी, जिसे माही ने जाने दिया।

07:40 PM, 23-Oct-2020

चेन्नई को लगातार झटके

अगली ही गेंद पर एन जगदीशन भी आउट। अपनी पहली बॉल फेस कर रहे जगदीशन स्लिप में लपके गए। सीम पर पटकी गई गुड लेंथ बॉल की पेस से बल्लेबाज मात खाया और सूर्यकुमार यादव के लिए आसान कैच।

07:38 PM, 23-Oct-2020

दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायुडू आउट। बुमराह ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट बॉल में अंबाती को फंसाया। पुल करना चाह रहे थे, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के दस्तानों में। अंबाती रायुडू ने तीन गेंदों में 2 रन बनाए।

07:35 PM, 23-Oct-2020

पहले ओवर में ही पहला विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस की जोरदार शुरुआत। पहले ओवर की पांचवीं गेंद में ट्रेंट बोल्ट ने ऋतुराज गायकवाड़ को LBW विकेट किया। अंपायर ने फैसला नकार दिया था, लेकिन DRS में फैसला चेन्नई के खिलाफ गया। एक ओवर में चेन्नई का स्कोर: 0/1 फाफ डुप्लेसिस (0) और अंबाती रायुडू (0)
 

07:28 PM, 23-Oct-2020

मैच शुरू होने वाला है

07:22 PM, 23-Oct-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

07:17 PM, 23-Oct-2020

मुंबई इंडियंस को लय में आना है

टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल करने के बाद उसके लिए चीजें खराब होती रही।

07:14 PM, 23-Oct-2020

अब भी क्वालीफाई कर सकती है CSK

अंकतालिका में छह अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर स्थित चेन्नई ने आज अपने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम अगर अपने बचे हुए चारों मैच जीत ले तो भी वह 14 अंक हासिल कर सकती है, जिससे उन्हें अगर-मगर से प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

07:10 PM, 23-Oct-2020

चेन्नई की टीम में भारी बदलाव

ऋतुराज गायकवाड़, एन, जगदीशन और इमरान ताहिर को आज मौका दिया गया है। केदार जाधव, पीयूष चावला और शेन वॉटसन को बाहर किया गया है।
 

07:05 PM, 23-Oct-2020

मुंबई की टीम में एक बदलाव

रोहित शर्मा की जगह सौरभ तिवारी आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
 

07:01 PM, 23-Oct-2020

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

पोलार्ड ने गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी महेंद्र सिंह धोनी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।


 

06:57 PM, 23-Oct-2020

रोहित की जगह पोलार्ड टॉस करने पहुंचे

हैमस्ट्रींग में खिंचाव की वजह से मुंबई इंडियंस की कप्तानी आज कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं। हिटमैन आज के मैच में आराम कर रहे।
 

06:55 PM, 23-Oct-2020

IPL 2020: इतिहास में पहली बार 10 विकेट से हारी चेन्नई, अंकतालिका में मुंबई इंडियंस सबसे ऊपर

नमस्कार, अमर उजाल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। धोनी की अगुवाई वाली तीन बार की चैंपियन चेन्नई आज मुंबई इंडियंस को हराने के लिए पूरी ताकत लगा देगी, क्योंकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई का यह आखिरी मौका है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें