इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (78) और एमएस धोनी (51*) की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2018 के 30वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य रखा है। पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई को ऐतिहासिक शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 102 रन की साझेदारी हुई ही थी कि युवा तेज गेंदबाज विजय शंकर ने फाफ को लॉन्ग ऑफ में ट्रेट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। फाफ ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। पहले विकेट के लिए वॉटसन और फाफ बीच की साझदारी आईपीएल के इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी है। फाफ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना को ग्लेन मैक्सवेल ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। रैना डगआउट पवेलियन लौटे।
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई का सबसे महत्वपूर्ण विकेट गिरा। दिल्ली के अनुभवी गेंदबाज अमित मिश्रा ने शेन वॉटसन को अपना शिकार बनाया। उन्होंने प्लंकेट के हाथों वॉटसन को कैच आउट कराया। इस मुकाबले में उन्होंने 40 गेंदों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195 का था।
वहीं, आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर अंबाती रायडू रनआउट हो गए। रायडू ने 24 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 170 की स्ट्राइक रेट के साथ 41 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए रायडू और धोनी के बीच 79 रन की साझेदारी हुई। वहीं, धोनी 22 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा, ग्लेन मैक्सवेल और विजय शंकर ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 30वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार बदलाव किया, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। चेन्नई ने अपनी टीम में फाफ डु प्लेसिस, कर्ण शर्मा, लुंगी एन्गिडी और केएम आसिफ को शामिल किया।
टीमेंः-
चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, लुंगी एन्गिडी और केएम आसिफ।
दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, कॉलिन मुनरो, श्रेयस अय्यर(कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, लैम प्लंकेट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ट्रेंट बोल्ट।