पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने शानदार शुरुआत तो की, लेकिन तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक चाहर ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (5) को एलबीडब्ल्यू आउट कराकर चलता किया है। शॉ के रूप में दिल्ली को पहला झटका लगा। इसके बाद 5.2 ओवर में चेन्नई को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (18) के रूप में बड़ी सफलता मिली। अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने धवन को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
धवन के आउट होने के बाद कॉलिन मुनरो भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। 8.5 ओवर में रविंद्र जडेजा ने उन्हें ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच आउट कराया। मुनरो ने 24 गेंदों में 4 चौके की मदद से 27 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली को 11.3 ओवर में कप्तान श्रेयर अय्यर (13) के रूप में चौथा झटका लगा। अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर ने उन्हें सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
इसके कुछ ही देर बाद ब्रावो ने बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल (3) को ताहिर के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। इसी के साथ दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।इसके बाद 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हरभजन ने शेरफेन रदरफोर्ड (10) को शेन वॉटसन के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को छठा झटका दिया। कीमो पॉल के रूप में दिल्ली को सांतवां झटका लगा। 17.5 ओवर में ड्वेन ब्रावो ने कीमों पॉल (3) को क्लीन बोल्ड किया।
इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मुरली विजय की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं, दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।