फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: धोनी की चेन्नई और दिल्ली के बीच आज होगी टॉप पर बने रहने की जंग

Wed, 01 May 2019 12:57 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली बनाम चेन्नई
विज्ञापन

चेन्नई और दिल्ली के बीच बुधवार को इंडियन टी-20 लीग का 50वां मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के चिपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच टॉप पर बने रहने की जंग होगी।दिल्ली इस वक्त अंकतालिका में शीर्ष पर है और चेन्नई को हटाकर ही उसने यह स्थान हासिल किया था। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेला जाना है।

विज्ञापन


इस सीजन में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मुकाबला बराबरी का होने वाला है। दिल्ली और चेन्नई की टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। दोनों ही टीमों ने अब तक 12-12 मुकाबले खेले हैं जिसमें उनको 8 में जीत तो 4 मैच में हार मिली है। दोनों के पास 16 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली पहले स्थान पर है।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। अब चेन्नई के लीग चरण में केवल दो मैच बचे हैं और उसकी निगाह इनमें जीत दर्ज करने पर है ताकि वह मजबूत आत्मविश्वास के साथ क्वालीफायर खेलने के लिए उतरे।
विज्ञापन


धोनी बीमार होने की वजह से पिछले मैच में नहीं खेले थे लेकिन दिल्ली के मैच से पहले उनके पूरी तरह फिट होकर वापसी करने की उम्मीद है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा के भी पूरी तरह स्वस्थ होकर वापसी करने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दिल्ली ने अपने पिछले पांच में से चार मैचों में जीत दर्ज की और उसकी टीम आत्मविश्वास से भरी है। युवा श्रेयस अय्यर ने टीम की अगुवाई करते हुए अच्छी भूमिका निभाई। वह चेन्नई के खिलाफ भी उपयोगी योगदान देने पर ध्यान देंगे। उन्हें शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत से भी अच्छे स्कोर की उम्मीद रहेगी।

यह देखना दिलचस्प होगा कि लीग में अभी तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले कगीसो रबाडा चेन्नई के घरेलू मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। चेन्नई की पिच धीमी गति के गेंदबाजों को मदद देती रही है। ऐसे में अमित मिश्रा और संदीप लामिछाने इसका फायदा उठा सकते हैं।

चेन्नई के पास अच्छे स्पिनर हैं जिनकी अगुवाई इमरान ताहिर और हरभजन सिंह करेंगे। ये दोनों दिल्ली के बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी में दीपक चाहर ने अब तक लाजवाब प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें