धोनी की दीवानगी
पांच बार की चैंपियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस इवेंट के केंद्र में रहे और जैसे ही उन्होंने मैदान में एंट्री की, पूरा स्टेडियम माही-माही के नारों से गूंज उठा। कई फैंस, खासकर एक महिला समर्थक, उन्हें देखकर भावुक हो गईं, जिससे धोनी के प्रति फैंस की दीवानगी एक बार फिर साफ नजर आई।
सैमसन, दुबे और म्हात्रे को धोनी ने किया सम्मानित
इस दौरान धोनी ने संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को सम्मानित किया। खास बात यह रही कि सैमसन इस सीजन में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे, और वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद शानदार फॉर्म में हैं।
रैना और हेडन हॉल ऑफ फेम में शामिल
इवेंट में सीएसके ने अपने इतिहास में पहली बार 'हॉल ऑफ फेम' की शुरुआत भी की, जिसमें सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को शामिल किया गया। चिन्ना थाला के नाम से मशहूर रैना ने 2008 से 2021 तक टीम के लिए 5529 रन बनाए और चार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे, जबकि हेडन 2010 की चैंपियन टीम में शामिल रहे और 2009 में ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रचा।