फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रतिबंध के बाद पहली बार मिले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी

Fri, 15 Apr 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चेन्नई - फोटो : Twitter
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन लगने के बाद इस टीम के खिलाड़ी आईपीएल में दो अन्य टीमों में चले गए हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को राजकोट में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस और गुजरात लायंस के बीच मैच के बाद इस टीम के खिलाड़ी आपस में मिले।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बैन लगने के बाद यह पहला मौका था जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाड़ी आपस में मिले और इस पल को यादगार बनाने के लिए सभी ने एकसाथ फोटो भी खींचवाई। यह पल इन खिलाड़ियों के लिए बेहद शानदार रहा।

महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, ब्रैंडन मैकुलम, फैफ डु प्लेसिस, आर अश्विन, ईश्वर पांडे, इरफान पठान, ड्वेन स्मिथ और डेरेन ब्रॉवो समेत ढेर सारे खिलाड़ी 2 साल के लिए पुणे और गुजरात की टीम में बंट गए हैं ने आपस में एक फोटो सेशन करवाई।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स पर स्पॉट फिक्सिंग के लिए 2 साल का बैन लगा रखा है जिस कारण दो नई टीमों को इन दो सालों के लिए आईपीएल में शामिल किया गया है।

इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया जिसमें बाजी सुरेश रैना के हाथ लगी। जहां एक ओर गुजरात की अगुआई रैना कर रहे थे वहीं दूसरी ओर आईपीएल में कभी एक टीम के लिए खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी पुणे का नेतृत्व कर रहे थे। मैच में पुणे की ओर से रखे गए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम ने आराम से ऐरोन फिंच (50) और ब्रैंडन मैकुलम (49) की शानदार पारी की बदौलत 12 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की लगातार यह दूसरी जीत है जबकि पुणे की दो मैचों में यह पहली हार है। गुजरात ने अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था।
विज्ञापन

  A great reunion @Msd @ashwinravi99 @ImRaina @Newbigdog pic.twitter.com/H1x4dYyvEe — Russell (@russcsk) 15 अप्रैल 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें