फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास के बावजूद धोनी पर 'लक्ष्मी' मेहरबान, IPL में पैसों की बरसात, रचेंगे इतिहास

Fri, 08 Jan 2021 12:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में अभी भी वह चेन्नई की कमान संभाल रहे हैं। टी-20 लीग के 14वें संस्करण में भी वह चेन्नई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे और इस दौरान वह एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर लेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
धोनी सीएसके - फोटो : social media
धोनी अगले सीजन में उतरने के साथ ही आईपीएल में 150 करोड़ की सैलरी कमाने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। माही की अब तक की आईपीएल की कुल कमाई 137 करोड़ है जो किसी अन्य क्रिकेटर की तुलना में सर्वाधिक है।
विज्ञापन

3 of 5
धोनी-सीएसके - फोटो : PTI
आईपीएल के पहले सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे धोनी ने अगले तीन सीजनों में 18 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद बीसीसीआई द्वारा रिटेंशन राशि बढ़ाए जाने के फैसले के बाद उनकी सैलरी अगले तीन साल के लिए बढ़कर 8.28 करोड़ सालाना हो गई। 

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 और 2015 में धोनी ने 12.5 करोड़ रुपये सालाना कमाए। राइजिंग सुपरजायंट के साथ जुड़ने के बाद भी उन्होंने दो साल में 25 करोड़ की कमाई की। इसके बाद साल 2018 में एक बार फिर से बीसीसीआई ने रिटेंशन राशि में इजाफा करने का फैसला किया। इसकी वजह से धोनी की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली, उन्होंने 15 करोड़ सालाना के हिसाब से अगले तीन साल तक 45 करोड़ की कमाई की। 

अब जब 2021 में कोई बड़ी नीलामी नहीं होगी, ऐसे में एक बार फिर से उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे जिसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 150 करोड़ की सैलरी पाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा, विराट कोहली
बात करें धोनी के मुकाबले अन्य खिलाड़ियों की तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली आईपीएल में सैलरी से कमाई के मामले में अभी बहुत पीछे हैं। पांच बार के चैंपियन रोहित ने अब तक जहां 131 करोड़ रुपये की कमाई की है तो वहीं विराट को 126 करोड़ मिले हैं। इनके अलावा आईपीएल 2021 में सुरेश रैना और एबी डीविलिअर्स 100 करोड़ के जादुई आंकड़ें को छू लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें