फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: वीजा मिलने के बाद भारत पहुंचे सीएसके के ऑलराउंडर मोईन अली, इस वजह से नहीं खेलेंगे पहला मैच

Thu, 24 Mar 2022 12:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर मोईन अली को भारत का वीजा मिल गया है और वह मुंबई पहुंच गए हैं। हालांकि, वह पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन को टीम से जुड़ने से पहले यहां तीन दिन का क्वारंटीन पूरा करना होगा।
विज्ञापन
मोइन अली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर मोईन अली को भारत का वीजा मिल गया है और वह मुंबई पहुंच गए हैं। हालांकि, वह पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन को टीम से जुड़ने से पहले यहां तीन दिन का क्वारंटीन पूरा करना होगा। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि मोईन भारत पहुंच गए हैं और जल्दी ही टीम से जुड़ेंगे। वह नियमों के अनुसार क्वारंटीन होंगे और उसके बाद दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। 

विज्ञापन


मोईन पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर हैं और ऐसे में उन्हें नियमों और प्रक्रिया की वजह से वीजा मिलने में देरी हुई।

चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में हराया था। इस बार दोनों ही टीमें लीग के पहले मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 26 मार्च (शनिवार) को एक-दूसरे से भिड़ेंगी। गत चैंपियन सीएसके का दूसरा मैच 31 मैच को लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ होगा। 

मोइन के ऑलराउंड खेल की वजह से चेन्नई ने उन्हें नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया था। मोइन ने पिछले सीजन में 15 पारियों में 357 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने छह विकेट भी लिए थे। मोइन ने चेन्नई को चौथी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें