फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 वर्षीय 'दादी फैन' चारुलता पटेल का निधन, व्हीलचेयर पर बैठ बढ़ाया था टीम इंडिया का हौसला

Thu, 16 Jan 2020 01:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चारुलता पटेल , विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की 87 वर्षीय जबरा फैन चारुलता पटेल का निधन हो गया। वर्ल्डकप 2019 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह इंडियन क्रिकेटर्स का समर्थन करने स्टेडियम पहुंची थीं। मैच के बाद टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स ने उनसे खासतौर पर मुलाकात की थी, जिसके बाद उनकी फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हुए थे और वह रातों-रात मशहूर हो गईं थीं।
विज्ञापन

2 of 5
चारुलता पटेल , विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने भी अपने ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया की इस 'दादी फैन' को श्रद्धांजली दी। 13 जनवरी के दिन उन्होंने आखिरी सांस ली। चारुलता की मौत की जानकारी, उनके ही ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से दी गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
वह बेहद प्यारी छोटी महिला थी, यह सच है 'छोटी चीजें छोटे पैकेज में आती हैं' हमारी दादी खुश थीं, वह वास्तव में असाधारण थीं। वह हमारी दुनिया थी। हम पिछले साल उन्हें विशेष महसूस कराने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं, विराट कोहली और रोहित शर्मा से उनकी मुलाकात खास थी। यह उनके जीवन का सबसे अच्छा दिन था (उन्होंने कई मौकों पर हमें यह बताया)। भगवान शिव उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
 

4 of 5
चारुलता पटेल - फोटो : social Media
वह अपनी पोती के साथ व्हीलचेयर पर हाथों में तिरंगा थामे टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच गईं थीं। उम्र के जिस पड़ाव पर वह थीं, उस दौर में क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी देख हर कोई हैरान था। उन्होंने उस मैच में टीम इंडिया को जमकर सपोर्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारुलता पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
87 वर्षीय बुजुर्ग महिला के क्रिकेट के प्रति दीवनगी देख भारत के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वर्ल्डकप के आगे के मैचों के टिकट स्पांसर किए थे। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने कई ट्वीट भी किए थे। खास बात यह थी कि 1983 में जब कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम विश्व विजेता बनी थीं, तभी भी वे ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में मौजूद थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें