फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charith Asalanka: चरिथ असलंका पर गिर सकती है गाज, छिनी जाएगी श्रीलंका की कप्तानी? जानें किस कारण बदले हालात

Wed, 26 Nov 2025 08:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका क्रिकेट असलंका के इसलिए नाराज है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान का दौरा बीच में ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
चरिथ असलंका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका क्रिकेट कप्तान चरिथ असलंका के रवैये से नाराज है और उन पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट असलंका के इसलिए नाराज है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान का दौरा बीच में ही छोड़ दिया था। अब बताया जा रहा है कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले उनकी कप्तानी खतरे में है और यह लगभग तय है कि उन्हें इस भूमिका से हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ शनाका करेंगे कप्तानी
असलंका की जगह दासुन शनाका को कप्तान नियुक्त किया गया है। असलांका पाकिस्तान में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे थे। वह दौरा बीच में रद्द करने के पक्ष में थे और उन्होंने इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट के बाद कथित तौर पर अपने कुछ साथियों को टूर्नामेंट से हटने और स्वदेश लौटने के लिए प्रोत्साहित किया था। यह बात श्रीलंका क्रिकेट को रास नहीं आई और उसने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान में रुकने के लिए मना लिया गया था लेकिन बाद में घोषणा की गई कि असालंका खराब स्वास्थ्य के कारण स्वदेश लौट रहे हैं और शनाका कप्तानी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें