वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से पहले फिटनेस संकट
दूसरी ओर, पाकिस्तान के आगामी टेस्ट कार्यक्रम से पहले चयनकर्ताओं की नजर वरिष्ठ बल्लेबाज सऊद शकील और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हुई है। सऊद हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि रिजवान भी चोट के कारण लाहौर में चल रहे रेड-बॉल प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों के 4-5 जुलाई तक आने वाले अंतिम फिटनेस आकलन का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल उनके समय पर पूरी तरह फिट होने की संभावना कम मानी जा रही है।
चयनकर्ताओं ने तैयार रखा बैकअप
संभावित अनुपस्थिति को देखते हुए पीसीबी ने रेड-बॉल कैंप में अब्दुल्ला शफीक, कामरान गुलाम और अनकैप्ड बल्लेबाज हमजा नज़र को शामिल किया है। सूत्रों के अनुसार कप्तान शान मसूद और सलमान अली आगा भी कुछ मामूली फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं, हालांकि उनकी स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है।
आगे का कार्यक्रम
- पाकिस्तान टीम 13 जुलाई को वेस्टइंडीज रवाना होगी। दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
- पहला टेस्ट: 25-29 जुलाई
- दूसरा टेस्ट: 2-6 अगस्त
- इसके बाद पाकिस्तान इंग्लैंड दौरे पर जाएगा, जहां 19 अगस्त से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी।