फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैप्टन कोहली की अग्निपरीक्षा,भारत के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला

Sun, 11 Jun 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के बेहद अहम मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। विश्व की नंबर एक और नंबर 3 टीम के बीच मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद है क्योंकि जो भी टीम रविवार को मुकाबले में जीत हासिल करेगी वह फाइनल में पहुंचेगी। इस मुकाबले को  विराट कोहली की वनडे कप्तानी की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। गत चैंपियन भारतीय टीम को रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरना है जोकि क्वार्टर फाइनल बन गया है। श्रीलंका के खिलाफ तीन सौ प्लस के स्कोर के बावजूद मिली हार से भारतीय टीम के मनोबल पर जरूर असर पड़ा होगा। ‘कोहली एंड कंपनी’ की कोशिश होगी कि दबाव में अक्सर घुटने टेकने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर ‘चोकर्स’ साबित हो जाए। यदि भारतीय टीम हार गई तो गत चैंपियन टीम को सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। यदि दक्षिण अफ्रीका हारी तो विश्व की नंबर एक टीम अंतिम चार टीमों में भी नहीं पहुंच पाएगी। 
विज्ञापन



 मैदान से बाहर विवादों के बीच कोहली के लिए इस मैच में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स के पास यह साबित करने का मौका है कि टेस्ट क्रिकेट से खुद को अलग करने के उनके फैसले का सीमित ओवरों में उनके कौशल पर असर नहीं पड़ा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाज क्विंटन डी काक, जेपी डुमिनी और डेविड मिलर हैं, ऐसे में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखना महंगा पड़ सकता है। फिर यह भी पता चल गया है कि जब पिच मददगार न हो तो रविंद्र जडेजा को मुश्किलें आती हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में यही देखने को मिला। अश्विन के पास विविधता है। उनकी ऑफ ब्रेक काफी कारगर है। अश्विन को पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला था ऐसे में वह बेहतर करने को बेताब भी होंगे। 

अंतिम एकादश चुनना भी चुनौतीपूर्ण 

आर अश्विन - फोटो : Rediff
 कैप्टन कोहली के लिए अंतिम एकादश चुनना भी एक चुनौती होगा। अश्विन को चुनना तार्किक है लेकिन ऐसा लगता नहीं कि उन्हें जडेजा की जगह लिया जाएगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो स्पिनरों को उतारा जा सकता है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को धीमी गति के गेंदबाजों के सामने खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जडेजा एक शानदार फील्डर भी हैं और 10-15 रन बचाने में सक्षम हो जाते हैं जोकि काफी महत्वपूर्ण है। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के साथ नंबर सात के क्रम पर उपयोगी साबित हुए हैं। जसप्रीत बुमराह डेथ ओवरों में अपनी यार्कर के कारण बेहद उपयोगी हैं। ऐसे में भुवनेश्वर या उमेश यादव में से किसी एक को अश्विन के लिए जगह बनानी होगी। अश्विन को खासतौर पर एबी डीविलियर्स पर रोक लगानी होगी जोकि बड़े स्कोर करने में माहिर हैं। 

 

 बेहतर रनरेट के साथ हाईस्कोर जरूरी  

विराट कोहली - फोटो : icc
भारतीय बल्लेबाजों ने पहले दो मैचों में तीन सौ से ज्यादा का स्कोर किया है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने दोनों मैचों में शतकीय साझेदारी की है। दोनों बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन उन्हें यह भी देखना होगा कि शुरुआत में ज्यादा गेंदें खराब न करें क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ इससे बड़ा फर्क पड़ा था। कप्तान कोहली भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट तो होंगे लेकिन वह यह भी कह चुके हैं कि टीम को श्रीलंका के खिलाफ बीस रन और बनाने चाहिए थे। कई जगह हम रनों की गति बढ़ा सकते थे। श्रीलंका के खिलाफ इस तरह के नतीजे के बाद अगले मैच में हम यही कोशिश करेंगे कि अधिकाधिक रन बनाएं। कोहली खुद भी बल्ले से ऐसी टीम के खिलाफ बड़ा योगदान करना चाहेंगे जिसके गेंदबाजी आक्रमण में मोर्ने मोर्केल और क्रिस मॉरिस जैसे गेंदबाज हैं। स्पिनर इमरान ताहिर अपनी घातक गुगली से ओपनर रोहित शर्मा की परीक्षा ले सकते हैं। आईपीएल में यही देखने को मिला था। 

 
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं: 

south africa - फोटो : reuters
टीमें इस प्रकार हैं: 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, एम एस धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, अजिंक्य रहाणे। 
दक्षिण अफ्रीका : एबी डीविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी काक, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, फाफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर, केशव महाराज, फरहान बेहरदिन, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल, एंडली पेखलुक्वायो, डेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबादा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें