इरफान पठान
इरफान पठान ने एक्स पर चार पॉइंट्स में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम पर अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा-
- टीम में एक और तेज गेंदबाज को शामिल किया जा सकता था। जब आपको पता हो कि टीम में चोटिल खिलाड़ी हैं।
- शुभमन गिल कप्तानी के लिए सही रास्ते पर हैं। उन्होंने वनडे में एक शानदार साल बिताया है।
- सिराज को टीम में शामिल नहीं करने की वजह वजह कार्यभार प्रबंधन हो सकता है। उनके वनडे में आंकड़े अच्छे हैं।
- अगर मैं संजू सैमसन होता, तो मैं काफी निराश होता। चयनकर्ताओं को नीतीश कुमार रेड्डी पर भी विचार करना चाहिए था।'
कांग्रेस सांसद शशि थरूर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
शशि थरूर
संजू सैमसन को भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) को दोषी ठहराया है। थरूर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए सैमसन को टीम से बाहर करने के लिए केसीए को दोषी ठहराया और दावा किया कि इसके कारण उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा। थरूर ने बताया कि कैसे सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने में असमर्थता के बारे में केसीए को पहले ही सूचित कर दिया था।
थरूर ने एक्स पर लिखा, 'केरल क्रिकेट एसोसिएशन और संजू सैमसन की दुखद गाथा। सैमसन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के बीच प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने में असमर्थता पर खेद व्यक्त करते हुए केसीए को पहले ही लिखा था और इसके बाद वह तुरंत केरल की टीम से बाहर कर दिए गए। इसके चलते अब सैमसन को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। एक बल्लेबाज जिसका विजय हजारे में उच्चतम स्कोर 212* है, जिसका भारत के लिए वनडे मैचों में औसत 56.66 है (जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी आखिरी पारी में शतक भी शामिल है), क्रिकेट प्रशासकों के अहंकार के कारण उसका करियर नष्ट हो रहा है। क्या केसीए मालिकों को यह बात परेशान नहीं करती कि संजू को बाहर करके उन्होंने यह सुनिश्चित कर दिया कि केरल विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भी न पहुंचे? यह उन्हें कहां ले जाएगा?'