फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच को लेकर फैंस से क्या-क्या करवा रही दीवानगी

Sun, 04 Jun 2017 02:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
ICC Champions Trophy 2017 - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में आज भारत की चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच विश्वकप 2015 के बाद खेला जाने वाला पहला मुकाबला है। बर्मिंघम में आखिरकार दो साल के लंबे समय के बाद दोनों टीमों के बीच आज कोई मुकाबला हो रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरे इस मैच पर लगी हुई हैं। एजबेस्टन का क्रिकेट ग्राउंड अचानक भारत-पाक वार जोन में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ मैदान के बाहर भी देश में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर  कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन और समर्थन की धूम मची हुई है। भारत- पाकिस्तान मुकाबले का विरोध सीमा पर पाकिस्तानी हमलों और मैदान में हाथ मिलाने के दोहरे मानदंड को लेकर देश के विभिन्न संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि सीमा पर जवानों के सिर काटे जाना और क्रिकेट मैदान पर खेल भावना एक साथ नहीं की जा सकती है। दूसरी तरफ क्रिकेट प्रेमियों के एक बड़े वर्ग का मामना है कि दोनों देशों के बीच मैच सीमा पर मुंहतोड़ जवाब की तरह हो, जिसमें भारत पाकिस्तान को जबरदस्त पटखनी दे। 

मुकाबले को लेकर देश के विभिन्न स्थानों में लोग समर्थन के लिए धार्मिक पूजा- पाठ कर रहे हैं। वाराणसी में क्रिकेट प्रेमी मुकाबले में भारत की जीत के लिए यज्ञ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Fans in Varanasi perform 'havan' ahead of India-Pakistan match today, offer prayers for India's victory #INDvPAK #ChampionsTrophy2017 pic.twitter.com/NIv9hGwZXe — ANI UP (@ANINewsUP) June 4, 2017
कर्नाटक के गुलबर्गा में क्रिकेट प्रशंसकों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना आरती की है।  Fans in Karnataka's Gulbarga offer prayers for Indian Cricket team's victory,in today's match against Pakistan #ChampionsTrophy2017 #INDvPAK pic.twitter.com/rJggB4Ibtr — ANI (@ANI_news) June 4, 2017 गोरखपुर में भी क्रिकेट प्रेमी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत की जीत के लिए हवन कर रहे हैं।  Fans across the country offer prayers for India's victory in match against Pakistan;people in Gorakhpur perform 'havan' #ChampionsTrophy2017 pic.twitter.com/PZ2ZbfTDTi — ANI UP (@ANINewsUP) June 4, 2017
इसके अलावा दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया है। देखें वीडियो... Hindu Sena #protest against the Indo-Pak #cricket match at Jantar Mantar in Delhi | Full video: https://t.co/LwWFYTk1S8 pic.twitter.com/0yx94rT7yx — Outlook Magazine (@Outlookindia) June 3, 2017 Gujarat: Fans pray for India's victory in Ahmedabad ahead of #INDvPAK match today, #ChampionsTrophy2017 pic.twitter.com/NntRkp4bZM— ANI (@ANI_news) June 4, 2017
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें