फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्राफीः कैरिबियाई तूफान के आगे पाक की चुनौती

Thu, 06 Jun 2013 08:23 PM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुकी वेस्ट इंडीज जब अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी तो उसका मकसद धमाकेदार शुरुआत करना होगा।
विज्ञापन


नए कप्तान ड्वेन ब्रावो के लिए टीम की अगुआई करना एक नई पारी की शुरुआत करने जैसा है। ब्रावो बकौल कप्तान अपने पहले मैच में जीत का खाता खोलना चाहेंगे।

वेस्ट इंडीज के पास क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, ड्वेन स्मिथ और डेरेन सैमी जैसे धुरंधर खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले के साथ मैच पलटने का दमखम रखते हैं।

दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम के पास भी मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। लेकिन पाक टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी तेज गेंदबाजी है। उसके पास जुनैद खान, मोहम्मद इरफान, वहाब रियाज जैसे पेसर और मोहम्मद हफीज, सईज अजमल और अब्दुल रहमान जैसे स्पिनर हैं।

वेस्टइंडीज 2004 में खिताब अपने नाम करने के साथ ही 1998-99 में पहले संस्करण और साल 2006-07 में उपविजेता रह चुकी है जबकि पाकिस्तान ने अभी तक एक बार भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें