फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: भारत का डर या कुछ और...? PCB अध्यक्ष को चयनकर्ताओं पर भरोसा नहीं, दो बार कराई टीम की समीक्षा

Sat, 22 Feb 2025 11:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

जब चयनकर्ताओं ने दूसरी बार टीम नकवी के पास भेजी, तो उन्होंने इसे वापस भेज दिया और उनसे अपने फैसलों को लेकर आश्वस्त होने के लिए कहा।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी (दाएं) ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया - फोटो : PCB/ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से अंतिम मंजूरी देने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम की कम से कम दो बार समीक्षा करने को कहा था। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। उसका अगला मुकाबला रविवार को भारत के खिलाफ होगा, जो कि एक करो या मरो वाला मुकाबला होगा। पाकिस्तान की टीम हारी तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।
विज्ञापन

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने किया दावा
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से दावा किया, 'चयनकर्ताओं ने जब चैंपियन ट्रॉफी के लिए टीम को अंतिम रूप दिया और मंजूरी के लिए नकवी के पास भेजा तो उन्होंने इसे वापस भेज दिया और चयनकर्ताओं से कहा कि टीम की फिर से समीक्षा करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।'

नकवी ने तीसरी बार में जाकर हामी भरी
सूत्र के मुताबिक, जब चयनकर्ताओं ने दूसरी बार टीम नकवी के पास भेजी, तो उन्होंने इसे वापस भेज दिया और उनसे अपने फैसलों को लेकर आश्वस्त होने के लिए कहा। सूत्र ने कहा, 'उन्होंने तीसरी बार ही 15 सदस्यीय टीम को मंजूरी दी, लेकिन चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को स्पष्ट कर दिया कि वे इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।'

नकवी को अपने चयनकर्ताओं पर भरोसा नहीं?
राष्ट्रीय चयनसमिति में टीम के अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद, असद शफीक, अजहर अली, अलीम डार और हसन चीमा शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी को अपने चयनकर्ताओं पर भरोसा नहीं दिखा। टीम को लेकर उनकी चिंता इस बात को दर्शाती है। बहरहाल पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले मैच में 60 रन से शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम की हो रही आलोचना
पाकिस्तान की टीम फिलहाल ग्रुप-ए की अंक तालिका में सबसे नीचे चौथे स्थान पर है। कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज, वसीम अकरम, वकार यूनिस और बासित अली समेत कई दिग्गज पाकिस्तान टीम के खेलने के अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं। कीवियों के खिलाफ 321 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 10 ओवर में महज 22 रन ही बना पाई थी। पाकिस्तान की टीम 260 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें