फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई पाकिस्तान टीम में नहीं होगा कोई बदलाव, फहीम-खुशदिल को मौका

Tue, 11 Feb 2025 07:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी और चयनकर्ताओं ने आगामी टूर्नामेंट के लिए चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वॉड की समीक्षा की और खुशदिल शाह और ऑलराउंडर फहीम अशरफ के टीम में बने रहने को लेकर फैसला किया। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले से चुनी गई अपनी टीम के साथ बने रहने का फैसला किया है। बोर्ड ने यह फैसला खुशदिल शाह और फहीम अशरफ के टीम में चुने जाने को लेकर लेकर चल रहे विवाद के बीच लिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में फहीम और खुशदिल पर लिया गया निर्णय
पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी और चयनकर्ताओं ने आगामी टूर्नामेंट के लिए चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वॉड की समीक्षा की और खुशदिल शाह और ऑलराउंडर फहीम अशरफ के टीम में बने रहने को लेकर फैसला किया। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। सूत्र ने कहा- 'वही 15 खिलाड़ी आगामी (चैंपियंस ट्रॉफी) टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे और अगर किसी खिलाड़ी को चोट लगती है तो उससे आईसीसी टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार निपटा जाएगा।' बता दें कि, कई पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने खुशदिल और फहीम को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल करने के लिए चयनकर्ताओं की आलोचना की थी। इन लोगों ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने के कारण खुशदिल और फहीम के टीम में शामिल होने का विरोध किया था। 

फहीम-खुशदिल को लेने पर हुआ था विवाद 
फहीम ने 34 वनडे मैचों में 10.66 के औसत से 224 रन बनाए हैं और 46.30 के औसत से 26 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच सितंबर 2023 में खेला था। दूसरी ओर, खुशदिल अपनी पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं। उन्होंने अगस्त 2022 से राष्ट्रीय टीम के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। इस मुद्दे पर मोहसिन नकवी का भी बयान आया था। उन्होंने कहा कि वह चयनकर्ताओं के काम में हस्तक्षेप नहीं करते हैं और जो उन्होंने सोचा है वो टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा। 

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि गैरी कस्टर्न के जाने के बाद अंतरिम कोच का पद संभाल रहे आकिब जावेद इस पद पर बने रहेंगे। टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर 26 वर्षीय अबरार अहमद ने चार वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 रन पर चार विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

चोट के कारण अयूब नहीं बना सके जगह 
सईम अयूब को इस 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि वह टखने में फ्रैक्चर के कारण उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। सईम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में चोट लग गई थी। पीसीबी ने सईम के फिट होने का इंतजार किया और उन्हें टीम में लेने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वह समय से फिट नहीं हो सके जिस कारण इस आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें