फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CT 2025: टीवी शो पर भिड़े तीन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, हफीज ने मलिक से पूछा सवाल तो नाराज हुए अख्तर, VIDEO

Wed, 26 Feb 2025 12:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक पीसीबी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट चैंपियंस कप के लिए नियुक्त किए गए पांच मेंटर्स में से एक थे। हफीज के सवाल के बाद मलिक जब असहज हो गए तो पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
हफीज, मलिक और अख्तर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान के जल्दी बाहर होने से वहां के क्रिकेट प्रशंसक और पूर्व खिलाड़ी नाराज हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी टीम के दृष्टिकोण की आलोचना की है। आमतौर पर पाकिस्तान टीम के अंदर अनबन की खबरें सामने आ जाती हैं। हालांकि, अब एक टीवी शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स के बीच ही अनबन हो गई। टीवी शो के दौरान तब हंगामा शुरू हो गया जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने शोएब मलिक से पिछले साल चैंपियंस कप वनडे टूर्नामेंट के दौरान उनके मेंटर की भूमिका के बारे में पूछकर असहज स्थिति में डाल दिया। शोएब अख्तर इस सवाल से नाराज हो गए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

मलिक को मेंटर नियुक्त किया गया था
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक पीसीबी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट चैंपियंस कप के लिए नियुक्त किए गए पांच मेंटर्स में से एक थे। हफीज के सवाल के बाद मलिक जब असहज हो गए तो पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हस्तक्षेप किया और उनके बचाव में आए। यह घटना पीटीवी स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान हुई जब न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया था।

मलिक और अख्तर - फोटो : Twitter
हफीज ने पूछा सवाल, अख्तर हुए नाराज
हफीज ने कहा, 'मलिक पाकिस्तान टीम के साथ काम करने वाले पांच मेंटर्स में से एक हैं। आपको कितनी जिम्मेदारी और कितना अधिकार दिया गया था?' मलिक कुछ जवाब देते उससे पहले ही हफीज ने उन्हें टोकते हुए कहा, 'छह महीने हो गए न? छह महीने!' मलिक को परेशान देखकर शोएब अख्तर ने हस्तक्षेप किया, 'मलिक से इतना मुश्किल सवाल मत पूछो।' हालांकि, हफीज ने एक बार हस्तक्षेप करते हुए कहा: 'मैं उनसे कोई मुश्किल सवाल नहीं पूछ रहा हूं।'

वसीम अकरम ने भी टीम की आलोचना की
पाकिस्तान के बाहर होने पर कई पूर्व क्रिकेटर्स के बयान सामने आ चुके हैं।  पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा, 'हम पिछले कुछ वर्षों से इन खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन वे सीख नहीं पा रहे हैं और न ही सुधार कर रहे हैं। यह एक बड़े बदलाव का समय है। हमें घरेलू क्रिकेट की अपनी प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है ताकि हम साधारण क्रिकेटरों को नहीं बल्कि गुणवत्ता वाले क्रिकेटर तैयार कर सकें।'

राशिद लतीफ ने भी पाकिस्तान टीम को लताड़ा
पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा, 'मैं पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति से बहुत निराश हूं। हमें योग्यता के आधार पर खेल प्रशासन में पेशेवर खिलाड़ियों को लाना होगा न कि राजनीतिक आधार पर।' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, चयन समिति और कप्तानों में लगातार बदलाव हमें एक उचित सेट-अप और टीम बनाने में विफल रहे हैं। रावलपिंडी में फार्मासिस्ट 26 वर्षीय उमर सिराज ने कहा, 'हम रोमांचित थे कि आखिरकार एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हमारे देश में लौट आया है, लेकिन यह खुशी अल्पकालिक थी।'
विज्ञापन

फैंस भी पाकिस्तान टीम से नाराज
उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान प्रशंसक होने का सबसे कठिन हिस्सा यह है कि आप अन्य टीमों के हारने के लिए प्रार्थना करते हैं। यह दर्दनाक है। मैं हतप्रभ हूं।' गत चैंपियन पाकिस्तान अब शनिवार को बांग्लादेश से भिड़ेगा। यह मैच महज एक औपचारिकता है। पाकिस्तान के साथ-साथ बांग्लादेश भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ग्रुप-ए से न्यूजीलैंड और भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें