फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: हर्षित राणा पर नहीं रिकी पोटिंग को भरोसा? बोले- मैं उसे प्लेइंग 11 में नहीं रखूंगा

Tue, 18 Feb 2025 10:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत इस टूर्नामेंट में अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतर रहा है जो चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह राणा को चुना गया है जिन्होंने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब कुछ ही घंटों का समय शेष है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने भारत की प्लेइंग 11 को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि वह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बनाएंगे। वह उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका देंगे।
विज्ञापन

हर्षित राणा - फोटो : BCCI
हर्षित से ज्यादा अर्शदीप पर भरोसा करते हैं पोंटिंग
भारत इस टूर्नामेंट में अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतर रहा है जो चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह राणा को चुना गया है जिन्होंने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था।
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा- मैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का चयन करूंगा। मैं (बुमराह की जगह) अर्शदीप को टीम में रखना चाहूंगा। हम सभी जानते हैं कि वह टी20 क्रिकेट का कितना बेहतरीन गेंदबाज है और अगर कौशल की बात करें तो शायद उसके पास भी वैसा कौशल है जैसा कि बुमराह के पास नई गेंद और डेथ ओवरों का कौशल है। भारत को इसकी कमी खलेगी।

हर्षित राणा - फोटो : BCCI
पोटिंग ने किया अर्शदीप का समर्थन
पोंटिंग ने कहा- इसका मतलब यह नहीं है कि हर्षित राणा से कुछ छीना जा रहा है क्योंकि मुझे लगता है कि वह काफी प्रतिभाशाली हैं और हम सभी जानते हैं कि नई गेंद से वह क्या कमाल कर सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि डेथ ओवरों में वह अर्शदीप सिंह की तरह कुशल है।
विज्ञापन

हर्षित राणा - फोटो : BCCI
'बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होना जरूरी'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि अंतिम एकादश में बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होना काफी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा- बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने से आक्रमण को विविधता मिलती है। एक बाएं हाथ का ऐसा तेज गेंदबाज जो नई गेंद संभाल सके और उसे मूव कर सके। हम सभी जानते हैं कि ऐसा गेंदबाज कितना महत्वपूर्ण होता है विशेष कर तब जबकि किसी बड़े टूर्नामेंट में शीर्ष क्रम में दाएं हाथ के बल्लेबाज अधिक हों। अगर मैं भारतीय टीम का चयन करता तो इसी सोच के साथ आगे बढ़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें