फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: अभ्यास सत्र के दौरान इस स्टार भारतीय बल्लेबाज को लगी चोट, दर्द से कराहते दिखे, देखें वीडियो

Mon, 17 Feb 2025 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

हार्दिक नेट्स से निकलकर उनका हाल जानने पहुंचे। पंत शुरू में तो दर्द से कराहते हुए और लंगड़ाकर चलते हुए दिखे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दुबई में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान घुटने में चोट लगी। भारत को 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है और उससे ठीक तीन दिन पहले पंत को उसी घुटने (बाएं) में चोट लगी, जो एक्सीडेंट के दौरान चोटिल हुआ था। हार्दिक पांड्या के एक दमदार शॉट पर गेंद पंत के बाएं घुटने पर जा लगी। वह दर्द से कराह उठे, लेकिन फिजियो कमलेश जैन ने उनका उपचार तुरंत किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

पंत और राहुल - फोटो : BCCI
इसके बाद हार्दिक नेट्स से निकलकर उनका हाल जानने पहुंचे। पंत शुरू में तो दर्द से कराहते हुए और लंगड़ाकर चलते हुए दिखे। हालांकि, चोट गंभीर नहीं थी और फीजियो के उपचार करने के बाद पंत तुरंत पैड पहनकर बल्लेबाजी अभ्यास के लिए आए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ड्रेसिंग रूम से लौटने के बाद अक्षर पटेल के साथ हंसी मजाक भी किया। पंत पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलते दिखेंगे। वह लंबे समय से टीम के लिए मैच विनर रहे हैं। भारत अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा।

दिलीप-जडेजा-शुभमन - फोटो : BCCI
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। फिर टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी दोनों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। भारत ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। 2002 में उन्होंने मेजबान श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की थी। वहीं, 2013 में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को पांच रन से करीबी मुकाबले में हराया था।

विराट-हर्षित-शमी-अर्शदीप - फोटो : BCCI
कोहली अभ्यास के दौरान एकाग्रता पर ध्यान दिया। रोहित कटक में पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद अच्छे मूड में दिख रहे थे। मुख्य बल्लेबाजों के नेट अभ्यास के दौरान हर्षित राणा, वरूण चक्रवर्ती और पंत ने फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ अभ्यास किया। कोहली को ‘फन एक्टिविटी’ के दौरान मजाक करते देखा गया।
विज्ञापन

सुंदर-कुलदीप - फोटो : BCCI
मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ काफी समय बिताया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले शमी ने घुटने पर स्ट्रेचेबल कैप पहन रखे थे। उन्होंने शुरूआत छोटे रनअप के साथ की। बल्लेबाजों के नेट पर आने से पहले शमी अपनी लैंग्थ एडजस्ट करते दिखे और गेंदबाजी कोच मोर्कल के साथ बल्लेबाजों के छोर तक गए। ऐसा लगा कि वह आदर्श लैंग्थ क्या होनी चाहिए, इस पर बात कर रहे थे। हार्दिक और श्रेयस अय्यर ने कुलदीप यादव और बाकी स्पिनरों को खेला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें