चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस को अभ्यास सत्र से पहले संबोधित किया पेश हैं मुख्य अंश...
विज्ञापन
आपको क्या लगता है भारत के पास ऐसे बड़े मैचों में खेलने का अनुभव और दबाव सहने की क्षमता की उसे बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे प्रतिद्वंद्वियों की अपेक्षा मजबूत स्थिति में खड़ा कर रही है।
हमारे पास ऐसे मैच खेलने का पुराना अनुभव है। लेकिन खेल में किसी तरह की गारंटी नहीं होती। जैसा कि आपने लीग दौर में देखा कई टीमों ने बड़े उलटफेर किए। विपक्षी टीम को आप हल्के में नहीं आंक सकते। हमें इस टूर्नामेंट में अबतक जो लय हासिल हुई उसका उपयोग अपनी रणनीति को कारगर करने में करेंगे। जैसा कि हमने पिछले मैचों और टूर्नामेंट में किया। इस बड़े मैच को भी हम उस मैच की तरह लेंगे, हमारे खेल के तरीके में कोई बदलाव नहीं आएगा।
विज्ञापन
क्या उमेश को टीम में मिलेगी जगह
उमेश यादव
- फोटो : getty
बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की थी। तो आपके उमेश को टीम में वापस लाने के बारे में क्या विचार है, क्या अश्विन को फिर बाहर बैठना होगा?
देखिए, हमने अभ्यास मैच में कई खिलाड़ियों को मौके दिए। अभ्यास मैचों में सभी ने अच्छी गेंदबाजी की। इसका ये मतलब नहीं है कि यदि किसी खिलाड़ी ने किसी एक टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है तो उसे टीम में जगह मिल जाएगी। अश्विन ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की। मुझे उन्हें टीम से बाहर करने का कोई कारण नजर नहीं आता। टीम अच्छा खेली। टीम का प्रदर्शन बेहतरीन था। मुझे नहीं लगता कि टीम में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
युवराज के करियर का 300वां वनडे
युवराज सिंह
भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की है और सभी ने बड़े स्कोर भी बनाए हैं। युवराज कल अपना 300वां वनडे खेलेंगे। यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस बारे में आप क्या कहेंगे।
उनका भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतरीन योगदान है। वो भारत के लिए बड़े मैच विजेता हैं। उन्होंने टीम के लिए बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट जीते हैं। उनके पास वो सभी खूबिया हैं जो 300मैच खेलने वाले खिलाड़ी में होनी चाहिए। मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। आशा करता हूं वह आगे और भी मैच खेलें और हमारे लिए मैच जिताऊ पारियां खेलते रहें। हमें आशा है कि वह कल अपने शानदार प्रदर्शन कल के मैच को स्पेशल बनाएंगे।
ये खिलाड़ी हमें किसी भी परिस्थिति से बाहर ला सकते हैं
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
टीम के आरंभिक बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। क्या आपके लिए ये परेशानी की बात है?
ये परेशानी की बात नहीं है। एक बल्लेबाजे के रूप में आप मैच खत्म करना चाहते हैं। मेरे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है मैं ये नहीं सोचता। जिसे भी मौका मिला है उसने मैच को अच्छी तरह खत्म किया है। सभी ने अच्छी बल्लेबाजी की है। अभ्यास मैचों में सबको बल्लेबाजी करने का मौका मिला। हम यह जानते हैं कि केदार और हार्दिक अच्छे फॉर्म में हैं। तो उन्हें लेकर हमारे मन में कोई चिंता नहीं है। ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों जड़ेजा और अश्विन के साथ मिलकर मैच को आखिर तक ले जा सकते हैं। ये एक अच्छी बात है। यदि कोई परेशानी आती है तो ये लोग पारी को संभाल लेंगे। हमें मैच विनर्स चाहिए और इनमें वो एनर्जी दिखती है।
क्या बांग्लादेश का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं
बांग्लादेश
- फोटो : getty
पिछले एक दो सालों में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किय है और बड़ी टीमों को भी मात दी है। क्या आप बांग्लादेश से मिलने वाली चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं?
बांग्लादेश एक चुनौती है। वो अब किसी भी टीम को आश्चर्य चकित नहीं कर रहे हैं। वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेल में बहुत सुधार किया है। इसका श्रेय उनके यहां खेल के ढांचे को जाता है। वर्तमान में बांग्लादेशी टीम में जो खिलाड़ी टीम में हैं वो टीम की जिम्मेदारियां ले रहे हैं। अपने दिन वो बेहद खतरनाक टीम है। सबको इस बात का अहसास है। कोई भी खिलाड़ी किसी भी टीम को हलके में नहीं लेता है। बांग्लादेश ने कुछ बड़ी जीत हासिल की है। उनका पिछले कुछ सालों का प्रदर्शन ये दिखाता है कि वो अच्छी टीम है। 2015 के विश्वकप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। मैं तो यही कहूंगा कि आप कभी किसी टीम को कमतर नहीं आंकते हैं। अच्छे प्रदर्शन का श्रेय उनकी पूरी टीम को जाता है।
आप बांग्लादेश को सेमीफाइनल में विरोधी टीम के रूप में कैसे आंकते हैं?
बांग्लादेश वर्तमान में दुनिया की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, इसका मतलब वो अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। वो इस पोजीशन पर बने रहने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा, उनके खिलाड़ियों में क्षमता है, वो बांग्लादेश के लिए खेलना चाहते हैं उनके अंदर क्रिकेट को लेकर पैशन है। इस स्तर पर उनके अंदर मैच जीतने की चाह है। ये बात खिलाड़ियों के एटीट्यूड में नजर आती है। जिस शानदार अंदाज में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करके जीत हासिल की वह काबिले तारीफ है। उनकी ये जीत ये दिखाती है कि एक टीम को रूप में वो परिपक्व हो गए हैं और यह सीख गए हैं कि मुश्किल परिस्थितियों में मैच कैसे जीते जाते हैं। वो एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं।