फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया को थामना दक्षिण अफ्रीका के लिए चुनौती

Sat, 29 Sep 2012 10:53 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की तरह सुपर-8 का अपना पहला मैच हारने वाली दक्षिण अफ्रिकी टीम के लिए भी सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो गई है। दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान ने हराया था और रविवार को वह आस्ट्रेलिया से मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन


यदि दक्षिण अफ्रीका इस मैच में भी हार गई तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हो जाएगी। वहीं, आस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी सीट पक्की करना चाहेगी। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। हालांकि दोनों टीमें कुल आठ बार भिड़ चुकी हैं और चार-चार मैच जीतकर बराबरी पर हैं।

शुक्रवार को हुए मुकाबले में भारत पर बड़ी जीत हासिल करने वाली आस्ट्रेलिया को रोकना दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान नहीं होगा। आस्ट्रेलियाई टीम की न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी भी दमदार रही है। शेन वाटसन और डेविड वार्नर शानदार फार्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत की उम्मीदों के लिए इन दोनों ओपनरों पर अंकुश लगाना होगा।
विज्ञापन


वाटसन बल्ले और गेंद से तूफानी फार्म में हैं और अकेले अपने दम पर आस्ट्रेलिया को जीत दिला रहे हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका हर हाल में मुकाबला जीतकर होड़ में बने रहने की कोशिश करेगा। दक्षिण अफ्रीका के पास रिचर्ड लेवी, हाशिम अमला, जाक कालिस, जेपी डुमिनी और कप्तान एबी डीविलियर्स जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं। इनमें से एक-दो बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें