फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उपलब्ध नहीं हुए जुरेल और ईश्वरन, इन कारणों से रहे बाहर

Thu, 28 Aug 2025 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईश्वरन के नहीं खेलने से पूर्वी क्षेत्र को करारा झटका लगा है जिसका सामना उत्तर क्षेत्र से हो रहा है । तेज गेंदबाज आकाश दीप और विकेटकीपर ईशान किशन वैसे ही टीम में नहीं हैं।
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और अभिमन्यु ईश्वरन फिटनेस कारणों के चलते दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उपलब्ध नहीं रह सके। जुरेल मध्य क्षेत्र और ईश्वरन पूर्वी क्षेत्र के कप्तान हैं, लेकिन दोनों ही गुरुवार से शुरू हुए दलीप ट्रॉफी मुकाबले बुखार और ग्रोइन चोट के कारण नहीं खेल सके। ईश्वरन के नहीं खेलने से पूर्वी क्षेत्र को करारा झटका लगा है जिसका सामना उत्तर क्षेत्र से हो रहा है । तेज गेंदबाज आकाश दीप और विकेटकीपर ईशान किशन वैसे ही टीम में नहीं हैं।
विज्ञापन


ईश्वरन के नहीं खेलने से असम के हरफनमौला रियान पराग को कप्तानी सौंपी गई है। समझा जाता है कि एशिया कप के लिए भारत के स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल जुरेल को कल चोट लगी और उन्हें मैच से बाहर रहने की सलाह दी गई। उत्तर पूर्व के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार को मध्य क्षेत्र की कमान दी गई है। उत्तर क्षेत्र की टीम में कप्तान शुभमन गिल नहीं हैं जो बुखार से उबर नहीं सके हैं। ऐसे में हरियाणा के अंकित कुमार कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें