सचिन ने जताया दुख
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा- बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो कुछ हुआ वह बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित परिवार के साथ हैं। सभी के लिए शांति और शक्ति की कामना करता हूं।
अनिल कुंबले ने भी व्यक्त की संवेदनाएं
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा- क्रिकेट के लिए यह एक दुखद दिन है! आज आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुखद।
इरफान पठान ने क्या कहा?
इरफान पठान ने कहा- प्रशंसक क्रिकेट और हमारे जीवन का दिल हैं। आज बंगलूरू में हुई भगदड़ में हुई दुखद मौत दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं और संवेदनाएं इस अकल्पनीय त्रासदी से प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 की मौत और 33 घायल, सीएम सिद्धारमैया ने दी जानकारी
शिखर धवन ने पीड़ित परिवारों के लिए की प्रार्थना
शिखर धवन ने कहा- बंगलूरू में विजय परेड में भगदड़ की खबर सुनकर दिल टूट गया। प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित रहेंगे।
युवराज सिंह ने भी व्यक्त की संवेदनाएं
युवराज सिंह ने कहा- जो जश्न का क्षण था वह एक अकल्पनीय त्रासदी में बदल गया। बंगलुरू में हुई घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। परिवारों को शक्ति मिले और दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।