फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: फाइनल में लगातार चार छक्कों की याद में कार्लोस ब्रैथवेट ने बेटी का नाम रखा इडेन रोज, जानें इसका मतलब

Wed, 09 Feb 2022 01:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्लोस ब्रैथवेट ने टी-20 विश्वकप के फाइनल में आखिरी ओवर में चार छक्के लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। इन्हीं चार छक्कों की याद में उन्होंने अपनी बेटी का नाम इडेन रोज रखा है। उन्होंने ये चार छक्के ईडन गार्डन्स के मैदान में लगाए थे। 
 
विज्ञापन
कार्लोस ब्रैथवेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट पहली बार पिता बने हैं। उन्होंने मंगलवार (8 फरवरी) को यह खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि वो एक बच्ची के पिता बने हैं और उसका नाम ईडन रोज रखा गया है। कार्लोस ने बहुत सोच समझकर अपनी बच्ची को यह नाम दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ 2016 टी-20 विश्व कप फाइनल ब्रैथवेट ने आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के लगाए थे। उनके इन चार छक्कों की बदौलत वेस्टइंडीज हारा हुआ मैच जीत गई थी और दूसरी बार टी-20 चैंपियन बनी थी। 
विज्ञापन


कार्लोस ने ये चारों छक्के कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में लगाए थे इसलिए, ब्रैथवेट की बेटी का नाम ईडन रोज रखा गया है। छह पऱवरी को पिता बनने के बाद 33 वर्षीय कार्लोस ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

कार्लोस ब्रैथवेट को याद आया 2016 का फाइनल 
2016 टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप कमेंट्री कर रहे थे। इस मैच में जब कार्लोस ने चार छक्के लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था तब बिशप ने कहा था "कार्लोस ब्रैथवेट नाम याद रखें"। ब्रैथवेट ने इसी अंदाज में अपनी बेटी के नाम का एलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा "नाम याद रखें ईडन रोज ब्रैथवेट जन्मतिथि 2/6/22 आप इंतजार के लायक थीं खूबसूरत बच्ची। डैडी आपको पूरे दिल से प्यार करने का वादा करते हैं। धन्यवाद जेसी आप मजबूत हैं और मुझे पता है कि आप एक अद्भुत मां होंगी। लव यू।"
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम से बाहर हैं कार्लोस
अगस्त 2019 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ब्रैथवेट लंबे समय से वेस्टइंडीज टीम से बाहर हैं। हालांकि, वह दुनिया भर में टी-20 लीगों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपना अगला अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेलते हैं। उन्हें यूएई और ओमान में पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था। 

इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में भी टी20 विश्व कप होने वाला है। ऐसे में ब्रैथवेट अच्छा प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज की टीम में वापसी करना चाहेंगे। उन्होंने अब तक वेस्टइंडीज के लिए कुल तीन टेस्ट, 44 वनडे और 41 टी-20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें