फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Captaincy: वॉर्नर बनना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, कप्तानी पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए CA से चर्चा करेंगे

Tue, 13 Sep 2022 11:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

फिंच ने खराब फॉर्म के कारण रविवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जबकि अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्वकप के लिए महज 12 महीने का समय बचा है। टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेविड वॉर्नर आगामी हफ्तों में खुद की कप्तानी पर लगे आजीवन प्रतिबंध को समाप्त करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से चर्चा करेंगे क्योंकि बोर्ड पूर्व वनडे कप्तान आरोन फिंच की जगह यह जिम्मेदारी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपना चाहता है।
विज्ञापन


फिंच ने खराब फॉर्म के कारण रविवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जबकि अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्वकप के लिए महज 12 महीने का समय बचा है। टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए प्रबल दावेदार हैं, लेकिन यह निर्भर करेगा कि वह अपना कार्यभार संभाल सकेंगे या नहीं लेकिन वॉर्नर भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं क्योंकि कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने उनके आजीवन प्रतिबंध को समाप्त करने की बात कही है।

वॉर्नर ने ‘फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम एयू’ से कहा, ‘मैंने निक हॉकले से बात की है, हम मिलने की कोशिश करेंगे। इस समय यह बहुत मुश्किल है लेकिन मुझे भरोसा है कि अगले दो हफ्तों में हम शायद ऐसा कर पायेंगे। लेकिन किसी भी चीज के लिए जल्दबाजी नहीं है।’
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई और उन्हें दो वर्षों तक ऑस्ट्रेलिया की अगुआई करने से प्रतिबंधित कर दिया गया जबकि वॉर्नर को इससे कहीं कड़ी सजा दी गई और उनकी कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। वॉर्नर के लिए फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी दिया जाना सम्मानजनक होगा। उन्होंने कहा, ‘मेरी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर कप्तानी का मौका मिलता है तो यह सम्मानजनक होगा।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें