फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के बाद बोले KKR कप्तान दिनेश कार्तिक, खेल तो हमारी मुट्ठी में था बस यहां से हम हार गए

Mon, 07 May 2018 01:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

IPL में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पिछले 6 मुकाबलों से कोलकाता नाइटराइडर्स कभी मुंबई इंडियंस से जीत नहीं पाई थी। रविवार को भी यह सिलसिला कायम रहा और साथ ही कायम रही रोहित एंड ब्रिगेड की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं। केकेआर को 13 रन से मात देते हुए मुंबई इंडियंस ने उसपर लगातार 7वीं जीत हासिल की। मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम की हार के अहम कारण का खुलासा किया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4

दिनेश कार्तिक ने हार के कारण बताते हुए कहा कि अगर नितिश राणा कुछ समय और टिक जाते तो हमारे लिए जीत निकालनी जरूर आसान हो जाती। कार्तिक ने कहा, 'जिस समय नितिश का विकेट हमने खोया, हम अच्छी स्थिति में थे। हमें हर ओवर में करीब आठ रन बनाने थे, लेकिन इसके बाद आंद्रे रसैल का बुमराह की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने कैच पकड़ लिया। सुनील नरेन भी कुछ खास नहीं कर पाए।

विज्ञापन

3 of 4

हार्दिक पांड्या का जिक्र करते हुए हमने काफी कोशिश की लेकिन मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने अच्छी गेंदबाजी कर हमें टारगेट से दूर कर दिया। कार्तिक ने कहा कि उनके गेंदबाज अच्छी लय में थे लेकिन अंत के ओवर्स में हमने ज्यादा रन लुटा दिए। अगर लक्ष्य 15 से 20 रन भी कम होता तो हम इसे पार कर सकते थे। मगर यह इतना आसान नहीं हो पाता क्योंकि कई बार आपको विकेट से सहयोग नहीं मिल पाता।

विज्ञापन

4 of 4
अपने आगामी प्लान के बारे में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि अब हमारे लिए कॉम्पिटिशन काफी टफ हो गया है। हमें आने वाले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा तभी हम प्लेऑफ में जगह बना पाएंगे। बता दें कि इस हार के साथ कोलकाता अंक तालिका में 5वें स्थान पर खिसक गई। 10 मैच में 5 जीत और इतने ही हार के साथ उसके 10 अंक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें