दिनेश कार्तिक ने हार के कारण बताते हुए कहा कि अगर नितिश राणा कुछ समय और टिक जाते तो हमारे लिए जीत निकालनी जरूर आसान हो जाती। कार्तिक ने कहा, 'जिस समय नितिश का विकेट हमने खोया, हम अच्छी स्थिति में थे। हमें हर ओवर में करीब आठ रन बनाने थे, लेकिन इसके बाद आंद्रे रसैल का बुमराह की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने कैच पकड़ लिया। सुनील नरेन भी कुछ खास नहीं कर पाए।