फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: कनाडा के युवराज समरा ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज बने

Tue, 17 Feb 2026 04:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

कनाडा के बल्लेबाज युवराज समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और इतिहास रच दिया। युवराज टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
युवराज समरा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के युवराज समरा ने टी20 विश्व कप में इतिहास रच दिया है। युवराज इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय मूल के 19 साल के युवराज ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप डी मुकाबले के दौरान हासिल की। युवराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 65 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। 
विज्ञापन

युवराज सिंह के नाम पर पिता ने रखा था नाम
क्रिकेट के शौकिन पिता बलजीत समरा ने उनका नाम धाकड़ भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम पर रखा था। पिछले साल मार्च में पदार्पण करने वाले समरा ने अपने 19वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। समरा ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 11 चौके और छह छक्के जड़े, जिसकी बदौलत कनाडा ने ऊंची रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 173 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। वह अंतिम ओवर में जैकब डफी पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए।

समरा की यह पारी टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट टीम के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था, जिन्होंने 2014 में 22 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टी20 विश्व कप में कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
उम्र खिलाड़ी टीम बनाम स्थान वर्ष
19 वर्ष 141 दिन युवराज समरा कनाडा न्यूजीलैंड चेन्नई 2026
22 वर्ष 127 दिन अहमद शहजाद पाकिस्तान बांग्लादेश मीरपुर 2014
23 वर्ष 156 दिन सुरेश रैना भारत द.अफ्रीका ग्रॉस आइलेट 2010
25 वर्ष 83 दिन एलेक्स हेल्स इंग्लैंड श्रीलंका चट्टोग्राम 2014
विज्ञापन

युवराज का शतक भी टीम को नहीं दिला सका जीत
युवराज के शतक के बावजूद कनाडा की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी क्योंकि उनकी पारी पर ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र का अर्धशतक भारी पड़ा। दोनों ने नाबाद रहते हुए कीवियों को जीत दिलाई और सुपर-आठ में न्यूजीलैंड की जगह पक्की की। न्यूजीलैंड ने 174 रन का लक्ष्य 15.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। कीवी टीम सुपर आठ के लिए क्वालिफाई करने वाली छठी टीम बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें