फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली 13वीं टीम बनी कनाडा, बहामास को सात विकेट से हराया

Sun, 22 Jun 2025 05:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कनाडा ने अमेरिका रीजनल क्वालिफाइंग फाइनल में बहामास को सात विकेट से हराकर अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन
कनाडा ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया - फोटो : @canadiancricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया। अमेरिका रीजनल क्वालिफाइंग फाइनल में टीम ने बहामास को सात विकेट से हराकर अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस तरह कनाडा 20 टीमों के इस टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने वाली 13वीं टीम बन गई।
विज्ञापन
Trending Videos

इन 13 टीमों ने किया क्वालिफाई
20 टीमों के इस टूर्नामेंट में कनाडा के अलावा गत चैंपियन भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी खेलेंगे। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'सात और टीमें अभी इन टीमों से जुड़ेंगी जिनमें से दो यूरोपीय क्वालिफायर ( पांच से 11 जुलाई), दो अफ्रीकी क्वालिफायर ( 19 सितंबर से चार अक्तूबर ) और तीन एशिया ईएपी क्वालिफायर (एक से 17 अक्तूबर ) से आयेंगी।'
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
कनाडा ने दूसरी बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले टीम ने 2024 में भी टी20 विश्व कप में खेला था। मैच की बात करें तो बहामास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 57 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा ने सिर्फ 5.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 61 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए दिलप्रीत बाजवा ने सर्वाधिक 36 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें