फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB: क्या आरसीबी कर सकेगी आईपीएल खिताब का बचाव? फाफ डुप्लेसिस ने बताया, किस पर निर्भर करेगी टीम की सफलता

Fri, 20 Mar 2026 07:45 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं और उनका शुरुआती चरण में खेलना मुश्किल है। लेकिन फाफ डुप्लेसिस का मानना है कि आरसीबी की सफलता हेजलवुड के प्रदर्शन पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस सीजन अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। हालांकि, फाफ डुप्लेसिस का मानना है कि आरसीबी की आईपीएल 2026 में सफलता काफी हद तक जोश हेजलवुड की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। हेजलवुड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 12 मुकाबलों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए थे। हेजलवुड की इकोनॉमी 8.77 का रही थी। 
विज्ञापन

चोट के कारण शुरुआती चरण में नहीं खेल सकेंगे हेजलवुड
पिछले साल 12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में खेलते हुए हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला है। पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से वह हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। वहीं, वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे।

फाफ डुप्लेसिस ने कहा, हेजलवुड नई गेंद और साथ ही अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं और इसी कारण वह गेंदबाजी अटैक का जरूरी हिस्सा हैं। हेजलवुड की अनुपस्थिति टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जब वह टीम में थे तब मैं भी आरसीबी की तरफ से खेल रहा था। हमारे पास एक असरदार गेंदबाजी अटैक होता था, लेकिन हेजलवुड के न होने पर एक बहुत बड़ा खालीपन आ जाता है। इसका कारण यह है कि वह पावरप्ले में विकेट निकालते हैं। वह अंतिम ओवरों में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि आरसीबी की सफलता काफी हद तक हेजलवुड की उपलब्धता पर ही निर्भर करती है। 
विज्ञापन

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर क्या बोले डुप्लेसिस
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ने यह भी बताया कि आरसीबी के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक मजबूत गेंदबाजी अटैक बनाना हमेशा से एक चुनौती रहा है, क्योंकि यह मैदान बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार है जिससे अनुभवी गेंदबाजों की भूमिका और भी ज्यादा अहम हो जाती है। उन्होंने कहा, चिन्नास्वामी में आपको एक कलाई के स्पिनर की जरूरत होती है। आगामी सीजन में आरसीबी की सफलता के लिए गेंदबाजों का सही तालमेल होना बहुत जरूरी है, जिसमें बेहतरीन स्पिनर और हेजलवुड जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज का होना जरूरी है।

आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब को अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें