फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक गेंद, जब स्टेनलेक की जानलेवा बीमर से बचा बल्लेबाज

Tue, 18 Sep 2018 03:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट में चोटिल होना आम बात है, लेकिन नवंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर फिल ह्यूज सिर में बाउंसर लगने से अपनी जान गंवा बैठे इसके बाद से खिलाड़ियों में मैदान पर किसी दुर्घटना के बाद अजीब सा डर मन में बैठ जाता है। बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया।
विज्ञापन

2 of 6
विक्टोरिया और क्वींसलैंड के बीच हुए मैच के दौरान कैमरून व्हाइट गेंदबाज बिली स्टेनलेक की बीमर से चोटिल हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल चुके स्टेनलेक ने 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक बीमर फेंकी जो सीधे जाकर कैमरून व्हाइट के गर्दन पर लगी।
विज्ञापन

3 of 6
व्हाइट ने उस समय तक केवल चार गेंदें ही खेली थीं, क्रीज पर आते ही स्टेनलेक की इस तेज गेंद को वह समझ नहीं पाए। शायद डरते हुए गेंद का सामना करने के बाद वह मैदान पर गिर गए।

4 of 6
जिसके बाद पूरे मैदान में सन्नाटा पसर गया। दूसरे छोर खड़े बल्लेबाज, खुद गेंदबाज बिली स्टेनलेक भागते हुए कैमरून तक पहुंचे और उनका हाल-चाल जानना चाहा। तुरंत डॉक्टर-फिजियो भी भागते हुए ग्राउंड में पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
किस्मत से उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी और उन्होंने आगे बल्लेबाजी की। हालांकि, इस बीमर ने व्हाइट का आत्मविश्वास तोड़ दिया और वह 35 गेंदें खेलकर केवल 10 रन बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्टोरिया ने 66 रनों पर 4 विकेट से टीम का स्कोर 240 रनों तक पहुंचाया. इससे पहले क्वींसलेंड 227 रन पर ढेर हो गई थी। विक्टोरिया ने 13 रनों से यह मैच जीत लिया। विक्टोरिया के ट्रेमैन और विल साउदरलैंड ने 8 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें