फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक, भगवा कुर्ता-पूजा की थाली: भारतीय संस्कृति के रंग में दिखे बैनक्रॉफ्ट, जन्मदिन पर दिखा आध्यात्मिक अंदाज

Thu, 19 Nov 2026 10:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने अपना 34वां जन्मदिन भारतीय पारंपरिक अंदाज में मनाया। भगवा कुर्ता, माथे पर तिलक और पूजा की थाली के साथ उनकी तस्वीरें चर्चा में हैं। 

विज्ञापन
कैमरन बैनक्रॉफ्ट - फोटो : Cameron Bancroft (Instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने अपना 34वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इस दौरान उनका भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति जुड़ाव देखने को मिला। भगवा रंग का पारंपरिक कुर्ता पहने बैनक्रॉफ्ट माथे पर लाल तिलक लगाए नजर आए। उनके जन्मदिन की तस्वीरों में केक, आतिशबाजी और पूजा की सजी हुई थाली ने सभी का ध्यान खींचा। बैनक्रॉफ्ट ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इनमें उनके सामने पूजा की थाली रखी दिखाई दे रही है। वहीं, बैकग्राउंड में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की तस्वीर भी नजर आई।
विज्ञापन
Trending Videos

श्री श्री रविशंकर के भक्त हैं बैनक्रॉफ्ट
कैमरन बैनक्रॉफ्ट का आध्यात्मिकता से जुड़ाव कोई नया नहीं है। वह आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के अनुयायी हैं। इससे पहले भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आध्यात्मिक गुरु के साथ तस्वीरें देखने को मिली हैं। अपने जन्मदिन की तस्वीरें साझा करते हुए बैनक्रॉफ्ट ने लिखा, 'ऐसा 34वां जन्मदिन, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। आप सभी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' उनकी इन तस्वीरों ने क्रिकेट के मैदान से इतर उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू सामने रखा है। भारतीय पारंपरिक परिधान, माथे पर तिलक और पूजा की थाली के साथ उन्होंने अपने जन्मदिन को आध्यात्मिक रंग दिया।


विज्ञापन

सैंडपेपर विवाद को लेकर फिर चर्चा में आए बैनक्रॉफ्ट
एक तरफ जहां बैनक्रॉफ्ट अपने जन्मदिन के आध्यात्मिक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर 2018 के चर्चित बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर भी वह सुर्खियों में हैं। दरअसल, साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। इस घटना में वह सैंडपेपर की मदद से गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश करते नजर आए थे। इस विवाद को क्रिकेट जगत में 'सैंडपेपरगेट' के नाम से जाना जाता है। इस मामले में कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं, तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को 12-12 महीने के लिए निलंबित किया गया था। इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को बड़ा झटका दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें