ओपनर डेविड वॉर्नर (57) और कप्तान आरोन फिंच (55) के अर्द्धशतकों के बाद मैन ऑफ द मैच मिशेल स्टार्क (3/23) और एश्टन एगर (3/16) की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी-20 में 97 रन से हरा दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 193 रन बनाए लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 15.3 ओवरों में 96 पर ऑलआउट हो गई। वान डेर दुसेन ने सर्वाधिक 24 रन बनाए।