श्रीकांत के सामने एनगुयेन : किदांबी श्रीकांत घुटने की समस्या से उबरने के बाद अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। सातवीं वरीयता प्राप्त किदांबी ने पिछले 22 महीनों में बीडल्यूएफ विश्व टूर में एक भी खिताब नहीं जीता है। वह 2018 की तरह इस चरण में भी अपने शुरुआती मुकाबले में आयरलैंड के नॉट एनगुयेन के सामने होंगे। समीर वर्मा पहले दौर में सिंगापुर के लोह कीन ययू से, बी साई प्रणीत कनाडा के जेसन एंथनी हो-श्यू से और एचएस प्रणय फिनलैंड के ईटू हीनो से खेलेंगे। मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी, एमआर अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक और अरुण जार्ज और संयम शुक्ला की जोड़ियों दौड़ में होंगी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और रेड्डी भी प्रभाव छोड़ना चाहेंगी।
मैं अपने डिफेंस, शारीरिक फिटनेस पर और कोर्ट के अंदर के कौशल पर भी काम कर रही हूं। मैंने कड़ी मेहनत की है और मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकती हूं। मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा, लेकिन कोई दबाव नहीं है। -पीवी सिंधु