फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ब्रेट ली बने दंगल के आमिर खान, पहलवान को किया चित

Mon, 11 Sep 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
ब्रेट ली - फोटो : twitter/ brett lee
विज्ञापन
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें भारतीय फैंस से बहुत प्यार मिलता है। जहां 90 के दशक और साल 2000 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने आक्रामक तेवरों के लिए जाने जाते थे, तब ली हमेशा गेंद से जवाब देना सही समझते थे।
विज्ञापन


विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक ब्रेट ली को इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी प्यार मिला। इसके अलावा उन्होंने आशा भोसले के साथ एक गीत गाया तो भारत-ऑस्ट्रेलिया पर एक फिल्म में एक्टिंग भी की। ऑस्ट्रेलिया के 40 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज अभी भारत में हैं और कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में कमेंट्री कर रहे हैं।

ली अगर भारत में हो तो कुछ न कुछ अनोखा करके लोकप्रियता हासिल करते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने भारत के देसी खेल कुश्ती में हाथ आजमाए। इसकी जानकारी ली ने अपने आधिकारी ट्विटर अकाउंट पर दी। 
विज्ञापन


Tune in to @StarSportsIndia today from 3pm IST to see my first ever attempt at the Ancient Indian Wrestling 🤼‍♀️ called Dangal #NammaKPL pic.twitter.com/TAUmxUDmuS— Brett Lee (@BrettLee_58) September 9, 2017


ली ने मैसूर के स्थानीय पहलवानों के साथ पहलवानी की। उन्होंने दंगल के आमिर खान जैसे एक्टिंग की और पहलवान को चित भी कर दिया। इस वीडियो में दिखा कि ग्रे रंग के शॉर्ट्स और ब्लू रंग की टी-शर्ट पहनकर ली ने पहलवान के साथ कुश्ती की। 30 सेकंड के इस वीडियो को ली ने एक प्रचार कार्यक्रम के लिए शूट किया था।
विज्ञापन


Dangal with @BrettLee_58 #NammaKPL pic.twitter.com/VsZVEra4BH— Namma KPL (@KPLKSCA) September 9, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें