फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BW vs ISK: अंतिम ओवर में ब्रज वारियर्स को चाहिए थे 17 रन, सनी ने एक गेंद शेष रहते ही दिलाई जीत; इनवर्टिस हारा

Tue, 18 Feb 2025 04:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इनवर्टिस सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में ब्रज वारियर्स ने 9.5 ओवर में सात विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
एलएलसी टेन10 - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निचले क्रम के बल्लेबाज सनी राठी ने इनवर्टिस सुपर किंग्स के खिलाफ ब्रज वारियर्स को तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इनवर्टिस सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में ब्रज वारियर्स ने 9.5 ओवर में सात विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह मैच अंतिम ओवर तक रोमांचक रहा जिसमें ब्रज वारियर्स को आखिरी छह गेंद पर जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम ने एक गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

सनी ने दिलाई जीत 
ब्रज वारियर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बशरत हुसैन वानी ने 12 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। बशरत ने भले ही टीम को संभाला, लेकिन अंतिम ओवर में सनी राठी ने दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर नाबाद 10 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सनी के अलावा अभिषेक सिंह तीन गेंदों पर एक छक्के की मदद से छह रन बनाकर नाबाद लौटे। इनवर्टिस सुपर किंग्स के लिए धीरेंद्र यादव और अक्षय सिंह ने दो-दो विकेट लिए, जबकि बंटी खान को एक विकेट मिला। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रज वारियर्स ने सधी हुई शुरुआत की और पांच ओवर के बाद 50 रनों का आंकड़ा पार किया। ब्रज वारियर्स को हालांकि, कप्तान कृष्णा गावली के रूप में पहला झटका लगा जो आठ रन बनाकर आउट हुए। अक्षय सिंह ने फिर जयदीप कुमार दोयला को आउट किया जिन्होंने 14 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 24 रन बनाए। इसके बाद विक्रांत रन आउट हुए जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। विक्रांत ने नौ गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाए। नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने से एक समय ब्रज वारियर्स के लिए लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन सनी और अभिषेक ने टीम के लिए इसे मुमकिन बनाया। 

कार्तिक के दम पर इनवर्टिस ने दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य 
इससे पहले, कार्तिक की दमदार पारी से इनवर्टिस सुपर किंग्स ने ब्रज वारियर्स के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इनवर्टिस सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 50 ओवर से भी कम के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कार्तिक ने 21 गेंदों पर एक चौके और छह छक्कों की मदद से 45 रन बनाए जिसके दम पर इनवर्टिस सुपर किंग्स 10 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाने में सफल रही। ब्रज वारियर्स की ओर से वकार हैदर ने तीन विकेट लिए, जबकि कुणाल ठाकुर को दो विकेट मिले। वहीं, धीरज सिंह, दीपांशु बहुगुणा और हर्ष यादव को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इनवर्टिस सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत की। ब्रज वारियर्स ने पहली ही गेंद पर नयुम को आउट किया और इसके कुछ देर बाद दीपांशु बहुगुणा ने बंटी खान को पवेलियन भेजा। बंटी चार गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। इनवर्टिस सुपर किंग्स की पारी लड़खड़ा गई और उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला इनवर्टिस सुपर किंग्स के लिए उलटा पड़ता नजर आ रहा था, लेकिन कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को संभाला। कार्तिक के अलावा अक्षय सिंह ने छह गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 18 रन बनाए, जबकि दुर्गविजय यादव 16 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान धीरेंद्र यादव खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें