आखिरी टेस्ट में विराट कोहली की शालीनता और बर्ताव पर सवालियानिशान खड़े करने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉज ने आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान से माफी मांग ली है। गुजरात लायंस के कोच ब्रैड हॉज ने सोशल मीडिया पर कोहली से माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा बुरा नहीं थी।
अपने माफीनामे में हॉड ने लिखा, "अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले जिम्मेदार और पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मैं समझ सकता हूँ कि जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो मैदान पर क्या कुछ नहीं करना पड़ता। अपने देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी के लिए सबसे गौरवपूर्व पल होता है।"
pic.twitter.com/JHtVhXH7FH
— Brad Hodge (@bradhodge007) March 29, 2017
कोहली की निष्ठा पर उठाए थे सवाल
ब्रैड हॉज
42 वर्षीय हॉज ने कहा, "इस बात को ध्यान में रखते हुए मैं भारतीय जनता, क्रिकेट प्रेमियों, राष्ट्रीय टीम और विराट कोहली से माफी मांगता हूँ। मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। आलोचना अपनी जगह है, मगर मैं अपमान नहीं करना चाहता था।"
गौरतलब है कि 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद विराट कोहली ने कहा कि उन्हें 100 फीसदी फिट होने में कुछ समय लगेगा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू की कप्तानी करने वाले विराट कोहली शायद आईपीएल के शुरुआती मैचों में न खेल पाए। आरसीबी को 5 अप्रैल को पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच खेलना है।
इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने कोहली की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि कोहली आईपीएल के लालच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच नहीं खेले। हॉज ने क्रिकेट के प्रति कोहली की निष्ठा पर शक जताया था। ऑस्ट्रलियाई मीडिया ने भी कोहली की खूब आलोचना की थी।