फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को बनाया था विश्व विजेता, अब IPL में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाएगा यह दिग्गज!

Tue, 20 Aug 2019 08:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रैड हेडिन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैड हैडिन आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के असिस्टेंट कोच नियुक्त किए गए हैं। टीम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ये घोषणा की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ब्रैड हैडिन - फोटो : सोशल मीडिया
2015 में ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे ब्रैड हैडिन सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के साथ काम करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज हैडिन साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के सहायक कोच और फील्डिंग कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रैड हैडिन - फोटो : सोशल मीडिया
41 वर्षीय हैडिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2001 से 2015 के बीच 66 टेस्ट, 126 वनडे और 34 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 6790 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं। इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेवर बेलिस को हेड कोच नियुक्त किया था, जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी की जगह लेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
दिल्ली बनाम हैदराबाद
ट्रेवर बेलिस की कोचिंग में ही इंग्लैंड ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। मौजूदा एशेज सीरीज के बाद बेलिस आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की जिम्मेदारियों का बोझ अपने कंधों पर उठाएंगे। 2019 में टीम इस चौथे नंबर पर रही थी, उसे एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें