फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: महीष थीक्षाना को खरीदकर ट्रोल हुई चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए क्यों धोनी की टीम से नाराज हैं फैंस

Tue, 15 Feb 2022 09:09 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई की टीम ने इस बार मेगा ऑक्शन में कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जो उसके फैंस को पसंद नहीं आ रहे हैं। श्रीलंका के स्पिनर महीष थीक्षाना को खरीदने का फैसला भी इनमें से एक है। इसी वजह से चेन्नई की टीम का विरोध हो रहा है। 
 
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन पूरा हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम बना ली है। ये सभी टीमें मई और जून के महीने में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। मेगा ऑक्शन में चेन्नई की टीम ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर चेन्नई की टीम का विरोध हो रहा है। नीलामी खत्म होने के बाद से ही ट्विटर पर लगातार 'बॉयकॉट चेन्नई सुपरकिंग्स' ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन


इसकी वजह हैं श्रीलंका के स्पिनर महीष थीक्षाना। महीष सिंहला समुदाय से आते है और तमिल के लोग इन्हें पसंद नहीं करते। सिंहली लोगों पर आरोप है कि श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान उन्होंने तमिल लोगों पर ज्यादती की थी। यह मामला 2009 से चला आ रहा है। इसी वजह से पहले भी आईपीएल के मैचों का स्थाान बदला गया है। जब लसिथ मलिंगा और अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ियों के खिलाफ तमिल लोगों ने टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन

महीष थीक्षाना को खरीदने पर एक यूजर ने चेन्नई और बीसीसीआई के ऊपर नाराजगी जताते हुए लिखा कि जब पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में बैन हैं तो सिंहली खिलाड़ी क्यों नहीं। इस यूजर ने चेन्नई की टीम में तमिल खिलाड़ी के न होने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


कई यूजर ने भी सोशल मीडिया पर महीष थीक्षाना का विरोध किया। 


रैना को बाहर करना भी बना वजह
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने इस बार सुरेश रैना को नहीं खरीदा है। चेन्नई के अलावा भी किसी दूसरी टीम ने रैना के ऊपर दांव नहीं लगाया। रैना इस आईपीएल में नहीं बिके हैं और अब उनका करियर लगभग खत्म माना जा रहा है। इस बात को लेकर चेन्नई के फैंस बहुत गुस्से में हैं। अधिकतर फैंस का मानना है कि चेन्नई को जरूर रैना के ऊपर बोली लगानी चाहिए थी। 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

खिलाड़ी भूमिका
ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाज
डेवोन कॉन्वे बल्लेबाज
रोबिन उथप्पा बल्लेबाज
अंबाती रायुडू बल्लेबाज
सुभरांशु सेनापति बल्लेबाज
हरी निशांत बल्लेबाज
एमएस धोनी विकेटकीपर
एन जगदीशन विकेटकीपर
रविंद्र जडेजा स्पिन ऑलराउंडर
मोईन अली स्पिन ऑलराउंडर
ड्वेन ब्रावो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
शिवम दुबे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
राजवर्धन हंगरगेकर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
ड्वेन प्रेटोरियस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
प्रशांत सोलंकी ऑलराउंडर
भगत वर्मा ऑलराउंडर
दीपक चाहर तेज गेंदबाज
केएम आसिफ तेज गेंदबाज
तुषार देशपांडे तेज गेंदबाज
सिमरजीत सिंह तेज गेंदबाज
एडम मिल्ने तेज गेंदबाज
क्रिस जॉर्डन तेज गेंदबाज
मुकेश चौधरी तेज गेंदबाज
महेश थीक्षाना  स्पिनर
मिशेल सैंटनर स्पिनर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें