क्रिकेट के एक मैच में कैच गिराना 15 वर्षीय सिमरन के लिए जानलेवा साबित हुआ। उसके दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मोहम्मदी इलाके में रविवार को तीन युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान सिमरन एक कैच गिरा दिया। इस पर बाकी दोनों युवक नाराज हो गए और सिमरन से कहासुनी शुरू कर दी।
इस दौरान ही उन्होंने उस पर हमला कर दिया, जिससे अचेत होकर वह वहीं गिर पड़ा। सिमरन के परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।