पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिल्डिंग में अपनी छाप छोड़ने वाले मोहम्मद कैफ अब्दुल समर की गुडलेंथ गेंदों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सके बंटी ने शॉर्ट लेग पर उनका कैच लपका। वह बुधवार को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित एलएलसी टेन 10 क्रिकेट लीग के चयन ट्रायल में हाथ आजमा रहे थे। उन्होंने गेंदबाज की तारीफ की और कैच पकड़ने वाले बंटी पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ से बातचीत करते महापौर उमेश गौतम और इन्वर्टिस सुपरकिंग्स टीम के मालिक पार्थ गौतम संवाद से हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं। अमर उजाला की मेजबानी में होने वाली एलएलसी टेन 10 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने टेनिस बॉल से अपना हुनर दिखाया। सुबह नौ से रात नौ बजे तक चले ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है।
हाथ मिलाकर बोले- उज्ज्वल है तुम्हारा भविष्य
ट्रायल के दौरान शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहे घंटी खान ने मोहम्मद कैफ का कैच लपका वह काफी प्रभावित हुए। हाथ मिलाकर बंटी के कैच और तकनीक की सराहना की बोले- इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य उज्ज्वल होगा। अब्दुल समर की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि बॉल का गुडलेंथ बॉल बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें पैदा करती है। मो. कैफ ने अब्दुल समर की यॉर्कर को भी सराहा। चयनित खिलाड़ियों के नाम अब नीलामी के लिए भेजे जाएंगे। यूपी की 12 टीमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। दिल्ली में प्रस्तावित नीलामी में इन्वर्टिस सुपर किंग्स नाम से बरेली की टीम का चयन किया जाएगा।
ट्रायल के दौरान इन्वर्टिस सुपरकिंग्स के मालिक पार्थ गौतम, बरेली के महापौर व इन्वर्टिस विवि के चांसलर उमेश गौतम, टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से नितीश दुबे, नरेंद्र शुक्ला, महेंद्र सिंह, प्रिंस सिद्दीकी, मो. इजरान, शिवम श्रीवास्तव मौजूद रहे।