माइकल स्लेटर
- फोटो : social media
स्लेटर की बदतमीजी
ऑस्ट्रेलियाई टीम 2001 में भारत के दौरे पर थी और भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी। इसी दौरान मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में आउट के एक फैसले को लेकर विवाद हो गया। दरअसल मैच के दौरान राहुल द्रविड़ ने एक पुल शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं लगी और हवा में उठ गई, जिसे माइकल स्लेटर ने डाइव लगाकर लपक लिया। हालांकि द्रविड़ कैच से संतुष्ट नहीं दिखे और क्रीज पर ही रुके रहे, पूर्व अंपायर एस वेंकटराघवन ने भी उन्हें नॉट आउट करार दिया, यहां तक कि टीवी रिप्ले में भी स्लेटर के कैच पर संशय था। इन सबके बीच स्लेटर ने अंपायर से बहस करना शुरू कर दिया और द्रविड़ को भी अपशब्द कहे। बाद में स्लेटर के बर्ताव के लिए उनपर जुर्माना लगाया गया।