फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: बीच सीरीज में ही कमेंट्री छोड़ लौटे ब्रेट ली, ऑस्ट्रेलिया में पैर पसारने लगा कोरोना

Fri, 18 Dec 2020 01:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
विज्ञापन
ब्रेट ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच एडिलेड में इस वक्त डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। जबकि सिडनी जहां तीसरा टेस्ट खेला जाना है, वहां कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी है। नए मामलों के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और फॉक्स क्रिकेट के कमेंटेटर ब्रेट ली सीरीज के बीच में ही कमेंट्री छोड़कर सिडनी के अपने घर लौट गए हैं। 

विज्ञापन


उधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि सिडनी में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट को कोई खतरा नहीं है हालांकि हालात पर नजर रखी जा रही है। 

सिडनी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 28 मामले सामने आए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट यहां सात जनवरी से खेला जाना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा, ‘हम अपने चिकित्सा विशेषज्ञों के संपर्क में हैं। हमने अपने खिलाड़ियों को पूरे सत्र में बायो बबल में ही रखा है। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं लेकिन कोई घबराहट नहीं है।’ 
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या सिडनी में टेस्ट को लेकर कोई अनिश्चितता है, उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता। इसी के लिए तो हमने बायो बबल बनाए हैं। महिला बिग बैश लीग, बिग बैश लीग, बीसीसीआई और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सभी प्रोटोकॉल का बखूबी पालन किया है।’ 

सिडनी में नए मामलों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और फॉक्स क्रिकेट के कमेंटेटर ब्रेट ली ने उत्तरी सिडनी स्थित अपने घर लौटने का फैसला किया है। प्रसारक टीम के दो सदस्य भी सिडनी लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें