फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPXIvSL: कप्तान सैमसन के शतक की बदौलत, ड्रॉ रहा अभ्यास मैच

Sun, 12 Nov 2017 11:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : PTI
विज्ञापन
श्रीलंका और बोर्ड प्रेसिडंट इलेवन के बीच कोलकाता में खेला गया दो दिवसीय अभ्यास मैच बराबरी पर समाप्त हो गया। बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के कप्तान संजू सैमनस ने मैच के दूसरे और आखिरी दिन शानदार शतक जड़ा और मैच को ड्रॉ कराने में सफल रहे। इससे पहले श्रीलंका ने अपनी पारी नौ विकेट पर 411 रन पर घोषित की। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम लंच तक 31 रन पर दो विकेट गंवाकर जूझ रही थी। लेकिन कप्तान सैमसन ने अपनी टीम का मोर्चा संभाला और संयम से पारी आगे बढ़ाई और अपनी टीम को 287/5 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। 75 ओवर के बाद दोनों कप्तानों ने ड्रॉ स्वीकार लिया। 
विज्ञापन


सैमसन ने अपनी 128 रन की पारी में 143 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और एक छक्का जड़ा। चोटिल होने के कारण नमन ओझा मैच नहीं खेल सके और अंतिम समय में सैमसन को टीम का कप्तान घोषित किया गया था। केरल के इस युवा विकेट-कीपर बल्लेबाज ने शानदार जज्बा दिखाया और श्रीलंका के टेस्ट आक्रमण का बेहद आसानी से सामना किया। उन्होंने जीवनजोत सिंह (35) के साथ 68, रोहन प्रेम के साथ 71 और बावंका संदीप 85 रन की भागीदारी निभाई। 

पिच से गेंदबाजों को जरा भी मदद नहीं मिल रही थी, ऐसे में श्रीलंका ने अपने दस गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें नियमित विकेटकीपर निरोशन डिकवेला भी शामिल रहे जिन्होंने मैच का अंतिम ओवर फेंका। चोट से उबरकर वापसी करने वाले पूर्व कप्तान और ऑल राउंडर एंजेलो मैथ्यूज हालांकि गेंदबाजी करते नहीं दिखे। वह पिंडली की चोट से उबर रहे हैं जिससे उन्हें पूरी पाकिस्तानी सीरीज से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें